टैक्सी चालक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर: दो किलोमीटर तक घसीटता रहा बाइक; लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरा नगर थाना क्षेत्र के कबीटखेड़ी इलाके में गुरुवार रात एक सिरफिरे टैक्सी चालक ने सड़क पर ऐसा खौफनाक उत्पात मचाया कि देखने वाले खौफजदा रह गए। तेज रफ्तार टैक्सी चालक ने पहले बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मारी, फिर सड़क पर गिरी बाइक को कार के नीचे फंसाकर करीब दो किलोमीटर तक घसीटता हुआ भागता रहा।
घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना सिका स्कूल के सामने की है। यहां आरके टैक्सी क्रमांक एमपी 09 बीके 9498 का चालक बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन दौड़ा रहा था। इसी दौरान उसने बाइक सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे।
लेकिन चालक यहीं नहीं रुका। उसने सामने गिरी बाइक को दोबारा टक्कर मार दी, जिससे बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई। हैरानी की बात यह रही कि बाइक फंसी होने के बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका और सड़क पर तेज रफ्तार में कार भगाता रहा। बाइक सड़क पर घिसटती रही, जिससे चिंगारियां निकलती रहीं और आसपास के लोग सहम गए।
बताया जा रहा है कि चालक करीब दो किलोमीटर तक बाइक को घसीटते हुए बायपास की ओर भागता रहा। घटना देखने के बाद कई लोग कार के पीछे लग गए। लोगों ने लगातार चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका।
आखिरकार बायपास क्षेत्र में पीछा कर रहे लोगों ने कार पर पत्थर फेंके, जिसके बाद चालक वाहन रोकने पर मजबूर हुआ। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
लोगों का कहना है कि चालक नशे में था या मानसिक रूप से असंतुलित लग रहा था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार घायल बताए जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इतना बड़ा घटनाक्रम होने के बावजूद मामला अब तक पुलिस तक नहीं पहुंचा है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!