खबर
Top News

बची चाय-पत्ती और बिस्किट घर ले जाना पड़ा भारी: चपरासी की बर्खास्तगी पर हाईकोर्ट सख्त; बहाली का दिया आदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 जून 2026, 5:11 pm
शेयर करें:
बची चाय-पत्ती और बिस्किट घर ले जाना पड़ा भारी

खुलासा फर्स्ट, रांची।
अधिकारियों की बैठक के बाद बची हुई चाय-पत्ती और बिस्किट घर ले जाने के आरोप में संविदा चपरासी को नौकरी से निकालने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की कार्रवाई को कठोर और असंवेदनशील करार दिया है। अदालत ने बर्खास्त कर्मचारी को दोबारा नौकरी पर बहाल करने और 50 प्रतिशत बकाया वेतन देने का आदेश दिया है।

गंभीर कदाचार और भ्रष्टाचार माना
मामला एक संविदा चपरासी रणजीत कुमार हिमांशु से जुड़ा है। आरोप था कि अधिकारियों की बैठक समाप्त होने के बाद उन्होंने बची हुई चाय-पत्ती और बिस्किट अपने घर ले गए। विभाग ने इसे गंभीर कदाचार और भ्रष्टाचार मानते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया। विभागीय स्तर पर राहत नहीं मिलने के बाद कर्मचारी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

हाईकोर्ट ने बताई कार्रवाई में गंभीर खामियां
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि विभाग द्वारा जारी किया गया कारण बताओ नोटिस स्पष्ट और ठोस नहीं था। अदालत ने कहा कि कर्मचारी को यह तक नहीं बताया गया कि उस पर कितनी और कौन-सी सामग्री ले जाने का आरोप है। ऐसे में वह अपना प्रभावी पक्ष कैसे रख सकता था। कोर्ट ने माना कि यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन है।

17 साल की सेवा पर कठोर फैसला अनुचित
हाईकोर्ट ने कहा कि मामूली आरोप के आधार पर 17 वर्षों की सेवा समाप्त कर देना अनुपातिकता (Principle of Proportionality) के सिद्धांत के विपरीत है। अदालत ने टिप्पणी की कि यह निर्णय न्याय और मानवीय संवेदनाओं के अनुरूप नहीं, बल्कि संवेदनहीनता से भरी कार्रवाई प्रतीत होता है।

बहाली और 50% बकाया वेतन का आदेश
अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि 1 जुलाई 2026 तक रणजीत कुमार हिमांशु को सेवा में पुनः नियुक्त किया जाए। साथ ही उन्हें 50 प्रतिशत बैक वेज (बकाया वेतन) का भुगतान भी किया जाए।

कोर्ट ने इस आदेश के पालन की जिम्मेदारी बोकारो के उपायुक्त (डीसी) और उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को सौंपी है। दोनों अधिकारियों को अदालत में अनुपालन रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी होगी।यह फैसला सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई में प्राकृतिक न्याय, पारदर्शिता और अनुपातिकता के सिद्धांतों के महत्व को रेखांकित करने वाला माना जा रहा है।

संबंधित समाचार

साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं
Top News

साधना का सफर थमा, स्मृतियां रह गईं:साध्वी निर्मलाजी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, 1994 में ली थी जैन भगवती दीक्षा

4 minutes ago
फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई
Top News

फैक्ट्री के लिए आर-पार की लड़ाई:पटवारी बोले- एक लाख किसान करेंगे आंदोलन; राहुल गांधी ने कहा- मैं भी आऊंगा

20 minutes ago
रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़
Top News

रील के चक्कर में ट्रैफिक से खिलवाड़:वाहनों के आगे जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी इंफ्लुएंसर; पुलिस करेगी कार्रवाई

34 minutes ago
मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस
Top News

मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस:बड़ा हादसा टला; सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

about 1 hour ago
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
Top News

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:82 निरीक्षकों के तबादले, तीन की नई पदस्थापना शहर में

about 1 hour ago
छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज
Top News

छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज:भोपाल और इंदौर समेत अलग-अलग जिलों के लिए जिम्मेदारियां तय; प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आदेश

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा
Top News

वीडियो देखिये, फर्श पर सिसक रही थीं दृष्टिहीन वृद्धा:जीआरपी ने थामा हाथ; आश्रम में मिला नया घर

about 2 hours ago
जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और
Top News

जमीन दिखाई कुछ, निकली कुछ और:कोर्ट ने 31 लाख लौटाने का दिया आदेश; ब्याज भी लगेगा

about 2 hours ago
‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’
Top News

‘मुख्यमंत्री से ले लेना…’:ऑडियो वायरल; छात्र से विवाद के बाद प्राचार्य का तबादला

about 3 hours ago
साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी
Top News

साफ पानी की शिकायत दबाना पड़ा भारी:सब इंजीनियर सस्पेंड, इंजीनियर बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

about 3 hours ago
नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी
Top News

नाना पटवारी के मोबाइल से मिली सट्टेबाजों की आईडी:ऑनलाइन सट्टा केस में तीन गिरफ्तार; आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

about 4 hours ago
पटवारी के बयान से गरमाई सियासत
Top News

पटवारी के बयान से गरमाई सियासत:सिंधिया पर इशारों में निशाना; सरकार को भी घेरा

about 4 hours ago
स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं
Top News

स्कूलों में बिजली-पानी तक नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब; चार सप्ताह की दी मोहलत

about 4 hours ago
आयशर ने बाइक सवार को रौंदा
Top News

आयशर ने बाइक सवार को रौंदा:पीछे से मारी टक्कर; पहिया ऊपर से गुजरने से मौत

about 4 hours ago
CFL बदलते समय हादसा
Top News

CFL बदलते समय हादसा:करंट लगने से व्यक्ति की मौत; पत्नी ने बेसुध हालत में देखा

about 4 hours ago
गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा
Top News

गांजा तस्करी की सप्लाई चैन का खुलासा:मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई

about 5 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार; डस्टर कार से ले जा रहे थे खेप

about 5 hours ago
नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव
Top News

नाबालिग के लापता होने पर थाने का घेराव:हिंदू संगठनों का थाने के बाहर धरना; युवक पर अपहरण का आरोप

about 5 hours ago
एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर
Top News

एक बस में पहुंचे मंत्री-कलेक्टर:गांव में लगा प्रशासन का दरबार; ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, हाथों-हाथ हुआ निराकरण

about 5 hours ago
पुरानी रंजिश में फायरिंग
Top News

पुरानी रंजिश में फायरिंग:2 युवकों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!