खबर
Top News

इस देश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत: बंद घर से रिटायर्ड शिक्षक; पत्नी और बच्चों के शव मिले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अगस्त 2026, 2:44 pm
शेयर करें:
इस देश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत

खुलासा फर्स्ट, रंगपुर।
बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

मृतकों में रिटायर्ड स्कूल शिक्षक, उनकी पत्नी, 23 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटा शामिल हैं। चारों के शव शनिवार रात दासपाड़ा इलाके स्थित उनके बंद घर से बरामद किए गए।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ CID और डिटेक्टिव ब्रांच की टीम ने जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल चारों की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

गुरुवार के बाद परिवार से नहीं हुआ संपर्क
मृतकों की पहचान गणपति चक्रवर्ती (65), उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती (50), बेटी आगमी चक्रवर्ती प्रार्थी (23) और बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12) के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक, प्रीतिलता की छोटी बहन पूजा चक्रवर्ती ने गुरुवार दोपहर परिवार से आखिरी बार फोन पर बात की थी।

इसके बाद गुरुवार रात से परिवार के चारों सदस्यों के मोबाइल फोन बंद हो गए। परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी से बात नहीं हो सकी।

शनिवार रात जब परिजन दासपाड़ा स्थित उनके घर पहुंचे तो मुख्य गेट बंद था। घर की सभी लाइटें भी बंद थीं। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चारों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए।

अलग-अलग जगह मिले चारों शव
रंगपुर मेट्रोपॉलिटन CID के अधिकारी सुबीर चौधरी के मुताबिक, गणपति चक्रवर्ती का शव घर की छत पर मिला। उनकी पत्नी और बेटी के शव सीढ़ियों के पास थे, जबकि 12 वर्षीय बेटे प्रियम का शव बिस्तर के नीचे मिला।

शव अलग-अलग स्थानों पर मिलने से पुलिस घटना के पूरे क्रम की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चारों की मौत कब हुई और घटना के समय घर में कोई बाहरी व्यक्ति मौजूद था या नहीं।

परिवार को किसी से विवाद की जानकारी नहीं
परिजन ने बताया कि गणपति चक्रवर्ती का किसी के साथ विवाद या दुश्मनी होने की जानकारी उन्हें नहीं थी। उनकी भतीजी सोमा चक्रवर्ती ने बताया कि परिवार ने दासपाड़ा में नया घर बनाया था और कुछ समय से वहीं रह रहा था।

गणपति रंगपुर जिला स्कूल में शिक्षक थे और पिछले वर्ष 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे होम्योपैथी का काम भी कर रहे थे।

उनकी बेटी आगमी ने इसी वर्ष अंग्रेजी विषय में मास्टर्स की डिग्री पूरी की थी। वहीं 12 वर्षीय प्रियम पांचवीं कक्षा में पढ़ता था।

पुलिस, CID और डिटेक्टिव ब्रांच कर रही जांच
रंगपुर मेट्रोपॉलिटन कोतवाली थाने के प्रभारी अधिकारी नजमुल कादेर के मुताबिक, पुलिस के साथ CID और डिटेक्टिव ब्रांच की टीमें भी मामले की जांच में जुटी हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने और अन्य संभावित साक्ष्य एकत्र किए हैं।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चारों की मौत किस परिस्थिति में हुई। क्या यह हत्या का मामला है, सामूहिक आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने घटना को लेकर सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की है। मौत का वास्तविक कारण और घटना का पूरा घटनाक्रम फिलहाल सामने नहीं आया है।

संबंधित समाचार

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

2 minutes ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

5 minutes ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

10 minutes ago
कम बारिश के बाद अलर्ट
Top News

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

14 minutes ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

18 minutes ago
बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

25 minutes ago
मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!
Top News

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

28 minutes ago
वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान
Top News

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

35 minutes ago
स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला
Top News

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

44 minutes ago
प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद: सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

about 1 hour ago
विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम
Top News

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

about 1 hour ago
भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी
Top News

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

about 1 hour ago
कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर
Top News

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

about 1 hour ago
हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली
Top News

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

about 1 hour ago
कम बारिश ने बढ़ाई चिंता
Top News

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

about 1 hour ago
फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज
Top News

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

about 1 hour ago
मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत
Top News

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

about 1 hour ago
इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक
Top News

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!