होटल में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत: पाइप कारोबारी का मोबाइल बंद; पति बोला- 8 दिन बाद बताऊंगा उसके बारे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर इलाके के होटल एलएक्स में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब कई सवाल खड़े कर रहा है।
सोनिला होटल में किससे मिलने पहुंची थी, कमरे में करीब 40 मिनट के दौरान क्या हुआ और उसकी मौत आत्महत्या थी या कोई और वजह, इन सवालों के जवाब अभी पुलिस तलाश रही है।
इस बीच सोनिला से मिलने होटल पहुंचे पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल का मोबाइल बंद आने से मामले की जांच और पेचीदा हो गई है।
होटल पहुंचा था दीपक, 40 मिनट बाद भागते हुए निकला
तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा के मुताबिक, सोनिला होटल में रुकने पहुंची थी। कुछ देर बाद पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल उससे मिलने होटल पहुंचा।
पुलिस के अनुसार, दोनों के कमरे में जाने के करीब 40 मिनट बाद दीपक घबराया हुआ बाहर आया। उसने होटल स्टाफ को बताया कि सोनिला कमरे में बेहोश है।
इसके बाद होटल स्टाफ की मदद से सोनिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कमरे में उन 40 मिनट के दौरान आखिर क्या हुआ था।
आत्महत्या या कमरे में हुई कोई अनहोनी?
सोनिला की मौत के बाद पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। क्या उसने खुदकुशी की? क्या वह किसी मानसिक या व्यक्तिगत परेशानी से गुजर रही थी? या फिर होटल के कमरे में उसके साथ कोई घटना हुई?
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके साथ ही कमरे और होटल से जुड़े साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
पति से 14 साल पहले हुई थी शादी, एक साल से रह रहे थे अलग
सोनिला के पोस्टमार्टम के दौरान उसके परिजन एमवाय अस्पताल की मर्च्यूरी पहुंचे थे। उसके पति संजय भी वहां मौजूद थे।
परिजन के मुताबिक, सोनिला और संजय की शादी करीब 14 साल पहले हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। हालांकि, दोनों करीब एक साल से अलग रह रहे थे।
संजय ने पुलिस और मीडिया से बातचीत में कहा कि वह दीपक को जानता है, लेकिन फिलहाल उसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। खास बात यह रही कि उसने आठ दिन बाद दीपक के बारे में बात करने की बात कही।
पोस्टमार्टम के दौरान ही वहां से चला गया दीपक
बताया जा रहा है कि सोनिला के पोस्टमार्टम के दौरान दीपक भी वहां मौजूद था, लेकिन बाद में वह वहां से चला गया। इसके बाद पुलिस ने उससे संपर्क करने के लिए फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला।
पुलिस अब दीपक से पूछताछ करना चाहती है, क्योंकि मौत से ठीक पहले वह सोनिला के साथ होटल के कमरे में मौजूद था। फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सोनिला की मौत का कारण और मामले में किसी की भूमिका है या नहीं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!