वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप: जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
बदलते मौसम के बीच बैतूल जिले में मौसमी बीमारियों और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ती नजर आ रही है। इसका असर जिला अस्पताल की ओपीडी में साफ दिखाई दे रहा है।
अस्पताल में सामान्य दिनों के मुकाबले मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी बताई जा रही है।
रोज 1200 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे अस्पताल
जानकारी के मुताबिक सामान्य दिनों में जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 500 से 600 मरीज इलाज के लिए पहुंचते थे।
अस्पताल के वार्डों में भी मरीज भर्ती
अब यह संख्या बढ़कर 1200 से अधिक प्रतिदिन बताई जा रही है। सुबह अस्पताल खुलने से पहले ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ जुटने लगती है, जो देर शाम तक बनी रहती है। अस्पताल के वार्डों में भी मरीज भर्ती हैं।
शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आ रही
इनमें बड़ी संख्या वायरल फीवर और मौसमी बीमारी के लक्षण वाले मरीजों की बताई जा रही है। मरीजों में बुखार, सर्दी, खांसी, सिरदर्द और बदन दर्द जैसी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आ रही हैं।
बच्चों में भी वायरल के लक्षण
वायरल फीवर का असर बच्चों में भी देखने को मिल रहा है। कई परिवारों में एक सदस्य के बीमार होने के बाद दूसरे सदस्यों में भी इसी तरह के लक्षण सामने आने की बात कही जा रही है।
डॉक्टरों के मुताबिक वायरल संक्रमण की अवधि हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकती है। कुछ मरीजों में लक्षण कुछ दिनों तक बने रहते हैं, जबकि कुछ मामलों में अधिक समय लग सकता है।
डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
बदलते मौसम में संक्रमण से बचाव के लिए डॉक्टर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। बुखार या वायरल जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय जांच कराने और बिना सलाह के दवाएं लेने से बचने की सलाह दी जा रही है।
इसके अलावा हाथों की नियमित सफाई, मास्क का इस्तेमाल और संक्रमण के लक्षण होने पर दूसरों से उचित दूरी बनाए रखने पर भी जोर दिया जा रहा है।
बढ़ी मरीजों की संख्या से अस्पताल पर दबाव
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ा है। बदलते मौसम के बीच अस्पताल प्रशासन मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने में जुटा है।
फिलहाल स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को साफ-सफाई का ध्यान रखने, पर्याप्त आराम करने और लगातार बने रहने वाले बुखार या अन्य गंभीर लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दे रहे हैं।
संबंधित समाचार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन:75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

आज जमेगी इंदौैर की झांकी:103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा

देखिए वीडियो:21 साल बाद फिर शुरू हुई सार्वजनिक बस सेवा; 351 बसें रवाना, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी:हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!