खबर
Top News

भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली: अब गुरुवार का इंतजार ; नमाज व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 जुलाई 2026, 2:40 pm
शेयर करें:
भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

खुलासा फर्स्ट, धार। 
मध्य प्रदेश के धार स्थित बहुचर्चित भोजशाला विवाद मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत में अन्य मामलों की लंबी सुनवाई के चलते इस प्रकरण का नंबर नहीं आ पाया। अब मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी। इस सुनवाई पर प्रशासनिक व्यवस्था, नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान और मुस्लिम समाज की आपत्तियों को लेकर सभी पक्षों की नजरें टिकी हुई हैं।

14 जुलाई के आदेश के बाद बढ़ी सक्रियता
सुप्रीम कोर्ट ने 14 जुलाई को मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को मुस्लिम समाज के लिए नमाज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद धार जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संभावित व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

प्रशासन की ओर से मालीवाड़ा स्थित चालीस पीर दरगाह के पास जुमे की नमाज के लिए व्यवस्था का प्रस्ताव रखा गया था। प्रशासन का कहना था कि यहां सुरक्षा, पहुंच और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। हालांकि मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव पर सहमति नहीं जताई और अपनी आपत्तियां सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखने की बात कही।

पिछले शुक्रवार नहीं पहुंचा कोई नमाजी
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पिछले शुक्रवार को प्रशासन ने चालीस पीर दरगाह क्षेत्र में नमाज के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं की थीं। पुलिस बल तैनात किया गया था और अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन मुस्लिम समाज की ओर से कोई भी व्यक्ति वहां नमाज अदा करने नहीं पहुंचा। समाज के लोगों ने स्थानीय मस्जिदों में ही जुमे की नमाज पढ़ी। इसके बाद नमाज की व्यवस्था को लेकर प्रशासन और मुस्लिम समाज के बीच सहमति का मुद्दा और महत्वपूर्ण हो गया है।

भोजशाला से 500 मीटर दूर दो सरकारी स्थान चिन्हित
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने भोजशाला परिसर से करीब 500 मीटर की दूरी पर दो संभावित सरकारी स्थलों को चिन्हित किया है। इन स्थानों पर सफाई और समतलीकरण का काम शुरू कराया गया है।

बताया जा रहा है कि इनमें डिस्टलरी के पास स्थित खसरा नंबर 509 का सरकारी स्थान भी शामिल है। राजस्व विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार की जा रही है, ताकि सभी पक्षों की धार्मिक गतिविधियों और भावनाओं का सम्मान करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

मुस्लिम समाज की सहमति का इंतजार
प्रशासन द्वारा तैयार किए जा रहे वैकल्पिक स्थलों को लेकर मुस्लिम समाज की अंतिम सहमति अभी सामने नहीं आई है। समाज का कहना है कि व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और धार्मिक भावनाओं के अनुरूप हो।

कानून व्यवस्था प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती
भोजशाला विवाद लंबे समय से संवेदनशील मामला रहा है। ऐसे में प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती दोनों पक्षों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। जिला प्रशासन लगातार दोनों पक्षों से संवाद कर रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरत रहा है।

गुरुवार की सुनवाई पर टिकी निगाहें
सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को होने वाली सुनवाई में यह स्पष्ट हो सकता है कि मुस्लिम समाज के लिए नमाज की व्यवस्था किस स्थान पर होगी, प्रशासन द्वारा चिन्हित वैकल्पिक स्थलों पर क्या निर्णय होगा और अंतरिम आदेशों के पालन को लेकर आगे क्या दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

संबंधित समाचार

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो पर विरोध तेज:सड़क पर उतरे रहवासी; बोले- घनी बस्तियों से नहीं, वैकल्पिक मार्ग से निकले लाइन

12 minutes ago
बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल
Top News

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

20 minutes ago
ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन
Top News

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

31 minutes ago
लापरवाही से हादसा
Top News

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

34 minutes ago
ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

38 minutes ago
गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’
Top News

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

41 minutes ago
पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन
Top News

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

41 minutes ago
दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार
Top News

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

about 1 hour ago
फिर विवादों में खान सर
Top News

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

about 1 hour ago
मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा
Top News

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

about 1 hour ago
प्रेमी का सरेंडर
Top News

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

about 1 hour ago
हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार
Top News

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

about 1 hour ago
फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत
Top News

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

about 1 hour ago
शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल
Top News

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

about 1 hour ago
गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा
Top News

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

about 1 hour ago
दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों
Top News

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

about 2 hours ago
राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख
Top News

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

about 2 hours ago
स्पा सेंटर पर दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

about 2 hours ago
पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग
Top News

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!