ई-रिक्शा में अवैध शराब की सप्लाई: पुलिस ने घेराबंदी कर मुखबिर के बताए गए हुलिए के युवक को रोका; इतनी पेटियां जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमआईजी थाना क्षेत्र के लिंक रोड स्थित अयोध्या पुरी कॉलोनी के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा में अवैध शराब की सप्लाई देने जा रहे एक युवक को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से करीब 15 पेटी देसी और विदेशी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने शराब के साथ ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया है।
एसआई शैलेंद्र अग्रवाल के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक ई-रिक्शा में बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर इलाके से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही टीआई सीबी के निर्देश पर टीम ने घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के युवक को रोक लिया।
तलाशी लेने पर ई-रिक्शा के अंदर शराब की पेटियां भरी मिलीं पकड़े गए आरोपी की पहचान शुभम पिता लखन बुंदेला निवासी सी-सेक्टर न्याय नगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुद को शराब सप्लायर बताया।
उसने पुलिस को बताया कि शराब की खेप उसे बायपास पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने सौंपी थी, जिसे वह देवास नाका क्षेत्र में डिलीवर करने जा रहा था।हालांकि पूछताछ के दौरान आरोपी बार-बार अपने बयान बदलता रहा, जिससे पुलिस को बड़े नेटवर्क की आशंका है।
पुलिस अब सख्ती से पूछताछ कर सप्लाई चेन, शराब माफिया और डिलीवरी लिंक खंगालने में जुटी है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कोई नया खिलाड़ी नहीं है। वह पहले भी उज्जैन में अवैध शराब सप्लाई के मामले में पकड़ा जा चुका है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है।
फिलहाल पुलिस पूरे रैकेट के तार जोड़ने में लगी हुई है। साथ ही यह भी जानकारी जुटा रही है कि आरोपी कहा से माल उठाकर लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!