11 साल की बच्ची के साथ ऐसी हैवानियत: शैतान बन गया सगा ताऊ; मुंह में ठूंस दिया रूमाल, हाथ-पैर बांधकर किया ऐसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
झांसी रोड थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके सगे ताऊ द्वारा दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ है। आरोपी ने बच्ची को जबरन कमरे में खींच लिया, उसके मुंह में रूमाल ठूंस दिया और हाथ-पैर बांधकर रेप किया। घटना 13 मई 2026 की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता 6वीं कक्षा की छात्रा है और बचपन से अपने नाना-नानी के पास रहती है। 11 मई को वह अपने छोटे भाई का जन्मदिन मनाने माता-पिता के घर आई थी। जन्मदिन समारोह के बाद वह कुछ दिन वहीं रुक गई थी।
बताया जा रहा है कि 13 मई की रात करीब 8 बजे इलाके की बिजली चली गई थी। गर्मी के कारण परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान मां ने बेटी को अंदर सो रहे छोटे भाई को जगाकर लाने भेजा। बच्चा बाहर आ गया, लेकिन बच्ची काफी देर तक वापस नहीं लौटी।
आरोप है कि इसी दौरान उसके सगे ताऊ ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसे पकड़ लिया और जबरन कमरे में ले गया। बच्ची के शोर मचाने से रोकने के लिए आरोपी ने उसके मुंह में रूमाल ठूंस दिया और रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची रोते हुए बाहर आई और मां को पूरी बात बताई। परिजनों के अनुसार बदनामी और ससुराल पक्ष के दबाव के चलते मामला करीब 12 दिन तक दबा रहा। बाद में बच्ची को वापस नाना-नानी के घर भेज दिया गया।
सोमवार को बच्ची के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे डॉक्टरों के पास लेकर पहुंचे। जांच के दौरान अंदरूनी चोट की आशंका जताई गई, जिसके बाद मां बच्ची को लेकर झांसी रोड थाने पहुंची और अपने जेठ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने घेराबंदी कर आरोपी ताऊ को उसके संभावित ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!