मप्र में समय सीमा से पहले नक्सलवाद की समाप्ति में मिली सफलता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में दी जानकारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सम्पन्न मध्य क्षेत्रीय बैठक में प्रदेश में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों और सुशासन के प्रयासों की जानकारी दी।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित 'मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक' में सहभागिता करते हुए सहकारिता, साइबर सुरक्षा, शिक्षा, शहरी विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, डिजिटल अधोसंरचना विकास, दूध उत्पादन आदि क्षेत्रों में मध्यप्रदेश की प्रगति की जानकारी साझा की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश ने केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा से पहले नक्सल समस्या का उन्मूलन करने में सफलता प्राप्त की है। प्रदेश में नक्सलवाद से प्रभावित जिलों में विशेष प्रयासों से सफलता प्राप्त की गई।
जहां अनेक इनामी नक्सलवादियों ने समर्पण किया वहीं अनेक नक्सल तत्वों का सफाया भी किया गया। जवानों और सुरक्षा बलों को आवश्यक प्रोत्साहन भी दिया गया। नागरिकों के मन में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।
बैठक में 'नक्सल मुक्त भारत' के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह का संपूर्ण प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रदेश में नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों के विकास के लिए नए लक्ष्य तय किए गए हैं।
नक्सलवाद से प्रभावित रहे ग्रामों के लिए 330 करोड़ रुपये लागत की माइक्रो डेवलपमेंट योजना लागू की गई है। अलग-अलग योजनाओं के तहत सड़क, पुल, मोबाइल टॉवर, नई सुरक्षा व्यवस्थाएं स्थापित की जा रही हैं।
सुशासन पर हुई विशेष चर्चा- मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सुशासन पर विशेष चर्चा हुई। इसके साथ ही जनकल्याण, सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मेजबान राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित थे। मध्यप्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी भागीदारी की। बैठक में अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!