छात्रों का कलेक्टर ऑफिस के पास प्रदर्शन: इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे स्टूडेंट्स
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में आकांक्षा योजना के तहत पढ़ाई कर रहे आदिवासी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्र कलेक्टर ऑफिस के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर बैठे है और एसेंट कोचिंग क्लास का टेंडर तत्काल समाप्त करने सहित कई मांगों को लेकर विरोध कर रहे।
छात्र नेताओं ने लगाए ये आरोप
छात्र नेताओं का कहना है कि आदिवासी और गरीब छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनकी मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी छात्रों से मिलने पहुंचे और जांच का आश्वासन दिया।
हक और न्याय को लेकर कर रहे प्रदर्शन
छात्र नेता पवन अहिरवार ने आरोप लगाया कि पिछले छह महीने से छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन केवल जांच के नाम पर उन्हें बरगलाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र अपने हक और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
अब तक नहीं मिली सुविधाएं
छात्रों का कहना है कि आकांक्षा योजना के तहत उन्हें टेबलेट, मॉड्यूल, स्टेशनरी और नियमित कोचिंग मिलनी चाहिए थी, लेकिन इनमें से अधिकांश सुविधाएं अब तक उपलब्ध नहीं कराई गईं। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें दिसंबर में बुलाया गया, जबकि गाइडलाइन के अनुसार सितंबर से कोचिंग शुरू होनी चाहिए थी। इसके कारण उनका 11वीं का सिलेबस भी प्रभावित हुआ।
छात्रों की प्रमुख मांगें
24 माह की NEET कोचिंग पूरी कराई जाए
एसेंट कोचिंग क्लास का टेंडर तत्काल रद्द किया जाए
शिकायत में दर्ज बयानों की जानकारी सार्वजनिक की जाए
बिना मॉड्यूल, टैबलेट और कोचिंग के बिल पास होने की जांच हो
कोचिंग संस्था और शिक्षकों की जानकारी सार्वजनिक की जाए
संबंधित लोगों पर FIR दर्ज की जाए
जांच के लिए टीम गठित की जाएगी
एसडीएम घनश्याम धनगर ने कहा कि छात्रों की शिकायतों की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल छात्रों को समझाइश दी गई है।
संबंधित समाचार

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!