राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका: ओवर एज हो गए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राहुल गांधी इंदौर में 'छात्रों की गूंज' को संबोधित कर रहे हैं। राहुल ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’ विषय पर बात कर रहे हैं। कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पर 20 से 25 हजार युवा पहुंचे हैं।
पीएससी की तैयारी कर रहा स्टूडेंट बोला- ओवर एज हो गए
सतना के रहने वाले अखिल भारती क्रांति ने कहा- मैं एमपीपीएसी का छात्र हूं। यहां हालात ऐसे हैं कि पिछले 8 साल से जितने भी पदों पर भर्ती होती है उसमें 13 फीसदी पद होल्ड कर दिए जाते हैं। प्री हो जाता है, मेंस हो जाता है, इंटरव्यू हो जाता है। मेरे जैसे 4 लाख 87 हजार बच्चे होल्ड हैं। कोर्ट का बहाना देकर सरकार रोक देती है।
2018 में कांग्रेस सरकार ने कानून बनाया, तब से ही यह होल्ड है। हम लोग ओवर एज हो गए। रिजल्ट के इंतजार में मानसिक स्थिति खराब हो गई। हम जैसे छात्र एसडीएम, डीएसपी बन सकते हैं, लेकिन बेरोजगार बैठे हुए हैं।
हिंदूस्तान के युवाओं को रोजगार मिल सकता है। भर्ती खाली है, लेकिन पदों को भरा ही नहीं जा रहा है। डाटा कहता है कि आधे पद आज भी खाली पड़े हुए हैं। मैं यहां पॉर्ट टाइम जॉब करने को मजबूर हूं।
मैं विंध्य क्षेत्र से आता हूं, वहां शिक्षा का स्तर बहुत ही खराब है। हमारे यहां से बच्चे तैयारी करने इंदौर–भोपाल आते हैं। वहां प्रतियोगी परीक्षा के लिए शिक्षक ही नहीं हैं। गरीब बच्चे यहां नहीं आ सकते हैं। विंध्य क्षेत्र में बेहतर शिक्षा की व्यवस्था हो।
नर्सिंग स्टूडेंट बोली- 6 साल में भी कोर्स पूरा नहीं
नर्सिंग स्टूडेंट याशिका दानी ने कहा– मैंने 2020 में एडमिशन लिया था, सोचा था कि मेरा कोर्स चार साल में पूरा हो जाएगा। 2026 चल रहा है और मैं अभी भी थर्ड ईयर में हूं। न रिजल्ट आया है, न फोर्थ ईयर के एग्जाम हो रहे हैं।
न डिग्री पूरी हो रही हैं। इससे मप्र में हजारोंं बच्चे परेशान हो रहे हैं। नर्सिंग छात्रों ने एक महीने तक आंदोलन किया, लेकिन किसी ने नहीं सुना। सिर्फ सब घोटाले में लगे हुए थे।
जब मैंने पापा को फीस बताई तो उन्होंने कहा– हमारी हैसियत से यह बाहर है। हम नहीं कर पाएंगे। मैंने कॉल सेंटर पर नौकरी कर फीस के पैसे जोड़े। यह सोचकर एडमिशन लिया कि अपने पैरों पर खड़ी हो पाऊंगी, लेकिन मुझे कोई जॉब नहीं दे रहा हूं।
बेरोजगार घूम रही हूं। हम अभी 12वीं पास कहलाते हैं। हॉस्पिटल वाले कहते हैं डिग्री है, हम करते हैं नहीं, तो वो कहते हैं ठीक है 5 से 6 हजार रुपए महीना देंगे। आप हमारी परेशानी का समाधान करवाइए।
संबंधित समाचार

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

राहुल से छात्रा बोली:हर तरफ फर्जीवाड़ा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया

राहुल ने कहा:परीक्षाओं में कैंडिडेट्स की भी गलती; छात्र बोले- हम सिस्टम से हार गए

‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान

राहुल गांधी बोले:आज का टॉपिक ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़:IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!