रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा: यूनिवर्सिटी में की तोड़फोड़ और आगजनी; हाईवे जाम, जांच के लिए SIT गठित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, फगवाड़ा।
पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से कथित रेप और उसके बाद आत्महत्या के दावे को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा।
बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में जमा हुए
सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में जमा हुए। प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी की घटना भी सामने आई।
बाद में छात्रों ने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर धरना देकर यातायात रोक दिया।
जांच के लिए SIT गठित
पुलिस ने शुरुआत में कहा था कि जांच के दौरान रेप की पुष्टि करने वाला कोई तथ्य सामने नहीं आया है।
हालांकि, बढ़ते विरोध के बीच पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच के लिए SIT का गठन किया है।
छात्रों का दावा- छात्रा से रेप के बाद हुई मौत
छात्रों के बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि किसी बाहरी व्यक्ति ने गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर एक छात्रा के साथ रेप किया था।
छात्रों का आरोप है कि छात्रा ने इसकी शिकायत हॉस्टल वॉर्डन और यूनिवर्सिटी प्रबंधन से की थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।
इसके बाद छात्रों की ओर से दावा किया गया कि छात्रा घर चली गई थी और दो दिन बाद हॉस्टल लौटने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।
हालांकि, इन दावों और वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
सोशल मीडिया मैसेज के बाद भड़का विरोध
शनिवार रात कथित घटना से जुड़ा मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद छात्र हॉस्टल के बाहर जमा होने लगे।
छात्रों ने कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि बाहरी लोगों की एंट्री को लेकर पर्याप्त सुरक्षा नहीं है।
विरोध बढ़ने के बाद छात्रों ने कैंपस की कुछ संपत्तियों में तोड़फोड़ की और एक हिस्से में आग लगा दी।
इसके बाद प्रदर्शनकारी मुख्य गेट की ओर पहुंचे और वहां भी तोड़फोड़ की।
बाद में बड़ी संख्या में छात्र नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर धरना दे दिया। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पुलिस ने बनाई SIT, 5 छात्र भी होंगे शामिल
DIG नवीन सिंगला के मुताबिक मामले में FIR दर्ज की गई है और जांच के लिए SIT गठित की गई है। SIT में 5 छात्र सदस्यों को भी शामिल किया गया है।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा है कि FIR की कॉपी मिलने के बाद वे हाईवे से धरना हटाने पर विचार करेंगे।
पुलिस ने शुरुआती जांच में रेप की पुष्टि से किया था इनकार
घटना के बाद कपूरथला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत की। पुलिस ने शुरुआती स्तर पर कहा था कि सोशल मीडिया पर चल रही रेप की खबर की पुष्टि करने वाला कोई तथ्य या शिकायत सामने नहीं आई है।
पुलिस अब वायरल मैसेज के स्रोत और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। FIR दर्ज होने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया है।
LPU प्रशासन ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
हंगामे के बीच LPU प्रशासन ने रेप के आरोपों को बेबुनियाद और सोशल मीडिया पर फैली अफवाह बताया।
यूनिवर्सिटी ने छात्रों से किसी भी अफवाह पर भरोसा नहीं करने और कैंपस में शांति बनाए रखने की अपील की।
प्रशासन ने छात्रों को हॉस्टल और अपने आवास में सुरक्षित रहने तथा किसी भी तरह की हिंसा या तोड़फोड़ में शामिल नहीं होने की सलाह दी है।
फिलहाल पुलिस की FIR और SIT जांच के बाद ही कथित घटना, छात्रा की मौत और सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!