कुक से छात्र ने की ठगी: ऑनलाइन पेमेंट का दिया झांसा; रुपए लेकर हुआ फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का झांसा देकर कुक से नकद रुपए लेकर फरार हो गया।
एफआईआर दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक खालसा चौकी निवासी हिम्मत सिंह पंवार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह एक हॉस्टल में कुक का काम करता है।
ऑनलाइन ट्रांसफर का दिया झांसा
उसी हॉस्टल में रहने वाले छात्र आदित्य मेहता (निवासी क्रिस्टल रॉक व्यू हॉस्टल, स्कीम नंबर 78) ने 16 अप्रैल को उससे 45 हजार 500 रुपए उधार मांगे।
रकम वापस भेजने को कहा
आरोपी ने कहा कि उसे तत्काल किसी को भुगतान करना है और वह नकद लेकर तुरंत ऑनलाइन ट्रांसफर कर देगा। इस भरोसे पर हिम्मत सिंह ने अपनी पत्नी से पैसे लेकर आरोपी को दे दिए और क्यूआर कोड के जरिए रकम वापस भेजने को कहा।
पैसे लेकर चला गया
हालांकि छात्र ने बहाना बनाते हुए कहा कि उसकी मां को ऑनलाइन ट्रांसफर करना नहीं आता और वह शाम तक अपने पिता से बात कर रकम भेज देगा। इसके बाद वह पैसे लेकर वहां से चला गया।
वॉट्सएप मैसेज किए
शाम को जब हिम्मत सिंह उसके कमरे पर पहुंचा तो ताला लगा मिला। इसके बाद आरोपी हॉस्टल वापस नहीं लौटा। पीड़ित ने कई बार कॉल और वॉट्सएप मैसेज किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
अजमेर रहता है आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी छात्र मूल रूप से अजमेर का रहने वाला है। फिलहाल उसके खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

फिर धंसी सड़क:17 दिन में तीसरी घटना; पैचवर्क के बाद बना गड्ढा, करोड़ों के खर्च पर सवाल

नाइजीरियन महिला ड्रग्स के साथ गिरफ्तार:मुंबई से डिलीवरी देने आई थी; घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

हेल्थ ऑफिसर पर महिला अधिकारी से रेप का आरोप:चाकू गर्दन पर रखकर दी धमकी; केस दर्ज, आरोपी फरार

देखिए वीडियो:मुस्लिमों को भारत से निकालना हिंदुत्व नहीं; धर्म अलग हो सकते हैं, मानवता एक

थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम

देखिए वीडियो:तबाही के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन तेज; हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में सैकड़ों लोग लापता, इतने किए रेस्क्यू, इतने भारतीय भी लापता

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!