स्टूडेंट्स हब इस क्षेत्र में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का खुलासा: सप्लायर गिरफ्तार; इतने किलो गांजा जब्त, पुलिस को देखकर कौन भागने लगा था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भंवरकुआ क्षेत्र में हॉस्टल्स और स्टूडेंट्स हब में ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक पैडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 206 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब 11 मई 2026 को देवी अहिल्या विवि कैंपस के हॉस्टल में अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए चार छात्रों को पकड़ा गया था। छात्रों से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने सप्लाई चेन की जांच शुरू की और संदिग्ध नेटवर्क को ट्रेस किया।
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशों के तहत पुलिस उपायुक्त जोन-04 सुनील कुमार मेहता और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल ने ड्रग्स सप्लाई चैन की जांच के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर विजय चौधरी के मार्गदर्शन में भंवरकुआ थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए टीम बनाकर तैनात किया गया।
अभियान के दौरान 12 मई 2026 को पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 1 किलो 206 ग्राम पाया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 514/2026 धारा 8/20 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ कर अन्य सप्लाई नेटवर्क और स्रोतों का पता लगाया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप तंवर, उम्र 25 वर्ष, निवासी न्यू कमलनगर राऊ, जिला इंदौर के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थाना भंवरकुआं पुलिस टीम के संतोष दूधी, उनि चैन सिंह चौहान, आरक्षक अंकित सिंह, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, रविकांत, अनुराग सिकरवार और विनीत राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!