छात्रा से लाखों की ठगी: फर्जी हिंदू ज्योतिष बन शकील ने जाल में फंसाया; आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
सोशल मीडिया के जरिए ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने खुद को हिंदू ज्योतिषी बताकर छात्रा को अपने जाल में फंसाया और तंत्र-मंत्र व पूजा-पाठ के नाम पर नकदी और लाखों रुपए के जेवर ठग लिए।
बना रखी थी फर्जी आईडी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अब भी फरार हैं।जानकारी के अनुसार, आरोपी शकील खान निवासी मुरादाबाद ने इंस्टाग्राम पर “एस्ट्रोलॉजर शुभम पठान” नाम से फर्जी आईडी बना रखी थी।
डर दिखाकर जाल में फंसाया
छात्रा ने सोशल मीडिया पर इस पेज से संपर्क किया था। आरोपी ने कुंडली में दोष और भविष्य की परेशानियों का डर दिखाकर पूजा-पाठ कराने की बात कही।
लाखों रुपए के जेवर हासिल कर लिए
आरोप है कि, शकील ने छात्रा को अच्छी नौकरी और मनचाहा जीवनसाथी मिलने का झांसा देकर उससे 10 हजार रुपए नकद और लाखों रुपए के सोने के जेवर हासिल कर लिए। घर से जेवर गायब होने पर परिजनों ने पूछताछ की, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।
आरोपी से दोबारा संपर्क किया
इसके बाद छात्रा की चाची ने पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया और आरोपी से दोबारा संपर्क किया। लालच में आकर शकील अपने दो साथियों के साथ हरिद्वार से कार में सवार होकर ग्वालियर पहुंच गया।
आरोपी गिरफ्तार
मौके पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे। मुरार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!