सराफा बाजार में छात्र से मारपीट: एएसआई के बेटे की आंख के ऊपर की हड्डी फ्रैक्चर; परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सराफा बाजार में 22 मई की रात हुई मारपीट की घटना अब बड़ा विवाद बनती जा रही है। मामले में जिले के बाहर पदस्थ एक एएसआई के बेटे और रेनेस कॉलेज के छात्र ध्रुव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामूली धक्का लगने पर विवाद हो गया
बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ सराफा घूमने पहुंचे ध्रुव का वहां मौजूद रोहन गुर्जर से मामूली धक्का लगने पर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।आरोप है कि रोहन और उसके साथियों ने ध्रुव के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी आंख के ऊपर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई।
समझौता करवा कर आरोपियों को छोड़ दिया
घटना के बाद दोनों पक्ष इंदौर पुलिस के सराफा थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने प्रारंभिक स्तर पर समझौता करवा कर आरोपियों को छोड़ दिया। हालांकि कुछ घंटे बाद ध्रुव की तबीयत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल जांच में गंभीर चोट की पुष्टि हुई। बाद में परिजन उसे आगे के इलाज के लिए दाहोद ले गए।
पुलिस पर लापरवाही के आरोप
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। ध्रुव के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों को बचाने के आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि गंभीर चोट के बावजूद सख्त कार्रवाई नहीं की गई।
रिपोर्ट तलब की
जानकारी के अनुसार, ध्रुव का परिवार इंदौर पुलिस लाइन में रहता है, जिसके चलते मामला पुलिस महकमे में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट तलब कर ली है।
संबंधित समाचार

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

प्रेस्टीज लॉ कॉलेज में करोड़ों की अवैध फीस वसूली पर लगी रोक:एक माह के संघर्ष का ऐतिहासिक परिणाम; प्रत्येक विद्यार्थी को मिली 42,500 की राहत, अभाविप के आंदोलन की बड़ी जीत

जेल रोड पर ट्रैफिक का 'जेलखाना' हर कदम पर हो रहा जाम से सामना:शहर को दी जा रही सजा; सड़क से गलियों तक वाहनों का कब्जा

100 करोड़ की जमीन का खेल:निगम के कागजों में फर्जीवाड़ा पकड़ा; फिर भी जिम्मेदारों पर एक्शन का इंतजार

बाइक टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर संकट:आखिर किसके दबाव में छिन रहा रोजगार?

ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा:तीन कार्रवाई में तीन आरोपी गिरफ्तार; ड्रग्स के नेटवर्क का खुलासा, सप्लायर भी पकड़ाया

प्रदेश के नए डीजीपी की तस्वीर साफ:तीन IPS में से एक को मिलेगी कमान; यूपीएससी ने राज्य सरकार को भेजा पैनल, मुख्यमंत्री लगाएंगे अंतिम मुहर

एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल से बेअसर होंगी दवाएं:फार्मेसी छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली; बिना डॉक्टर की सलाह दवा लेने और बीच में इलाज छोड़ने के खतरों से किया जागरूक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!