खबर
Top News

हठीले हनुमानजी: उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; उज्जैन सांसद भी आस्था के पक्ष में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 सितंबर 2026, 1:41 pm
शेयर करें:
हठीले हनुमानजी

खड़े हनुमानजी महाराज अब भी अड़े हुए, बदल सकता है अब सड़क प्लान

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सीएम से भोपाल मॉडल अपनाने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शिवराज सिंह का दिया उदाहरण, मस्जिद को छुआ तक नहीं था

ख़ुलासा फर्स्ट की बात को उमा ने आगे बढ़ाया, बोलीं- सीएम उज्जैन के निवासी, मंदिर की गरिमा को अच्छे से समझते हैं

खड़े हनुमानजी को हटाने के शोर के बीच मुख्यमंत्री ने विदेश से लौटते ही हनुमान अंश फिल्म देखी

सांसद फिरोजिया बोले- मंदिर व प्रतिमा का विस्थापन सभी पक्षों की सहमति से हो

विस्थापन के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों ने भी खोला मोर्चा

मॉडल से साध्वी हर्षानंद गिरि बनी हर्षा रिछारिया पहुंची दर्शन करने, टूटे हुए मंदिर की जगह भव्य मंदिर बनाने की आवाज बुलंद की

आईटी एक्सपर्ट कमेटी की जांच रिपोर्ट नहीं आई, अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ओर

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, ख़ुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विध्वंस के बीच ‘हनुमान अंश’! जी हां, गुरुवार को असल में ये प्रदेश में घटित भी हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल ये ख्यात फिल्म देखी। फिल्म से जुड़े किरदारों से मुलाकात भी की।

सीएम ‘हनुमान अंश’ का हिस्सा तब बने, जब एक तरफ सूबे की सबसे बड़ी व प्राचीन धार्मिक और ज्योतिर्लिंग नगरी उज्जैन में आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर हो रहे विकास कार्य के कारण मंदिरों का विध्वंस चल रहा है। इस विध्वंस की चपेट में उज्जयिनी के ख्यात खड़े हनुमानजी महाराज भी आ गए हैं।

10-11 दिन से हनुमानजी को विस्थापित करने के प्रयास चल रहे हैं, लेकिन फलीभूत नहीं हो रहे। खड़े हनुमानजी यहां ‘हठीले वीर हनुमानजी’ के स्वरूप में आ गए हैं। अपनी जगह से टस से मस नहीं होकर देश-दुनिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं। ठीक ‘हनुमान अंश’ फिल्म की तरह खड़े हनुमानजी महाराज भी राष्ट्रीय मीडिया की हैडलाइन बने हुए हैं।

हालात ये हो गए हैं कि उज्जैन में इन ‘हठीले हनुमान’ की एक झलक पाने हजारों भक्त उमड़ रहे हैं। खड़े हनुमानजी के विग्रह ने ‘हठ’ के जरिये स्वयं के जाग्रत होने का संकेत क्या दिया, राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर स्थानीय सांसद तक हनुमानजी के पक्ष में खड़े हो गए हैं। प्रतिमा हटे या न हटे? इस मसले पर अब सबकी टकटकी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तरफ है, जिन्होंने कल टकटकी लगाकर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी।

उज्जैन के छोटा सराफा स्थित खड़े हनुमान के विस्थापन को लेकर 30 अगस्त से शुरू हुआ विरोध अब बढ़ता जा रहा है। भक्तों और साधु-संतों के बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ रहे हैं।

शुक्रवार को भाजपा की वरिष्ठ नेता व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर खड़े हनुमानजी के लिए सड़क निर्माण का प्लान बदलने का सुझाव दिया। वहीं सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि आस्था से जुड़े इस संवेदनशील विषय पर सभी संबंधित पक्षों की सहमति के बाद ही कोई निर्णय लिया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उमा भारती ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वयं उज्जैन के हैं और शहर के धार्मिक स्थलों की गरिमा व जनता की आस्था को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने भोपाल में सड़क चौड़ीकरण के दौरान धार्मिक स्थल को प्रभावित किए बगैर प्लान में बदलाव किए जाने का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा विकास व आस्था, दोनों को साथ लेकर चला जा सकता है। इसी आधार पर उन्होंने खड़े हनुमानजी के मामले में भी सड़क निर्माण की योजना में बदलाव करने का सुझाव दिया।

सांसद फिरोजिया ने कहा खड़े हनुमानजी का विषय सीधे जनता की आस्था व भावनाओं से जुड़ा है। ऐसे संवेदनशील मामले में जिला प्रशासन को सर्व समाज व साधु-संतों और व्यापारियों, मंदिर से जुड़े लोगों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ पहले ही बैठक कर चर्चा करना चाहिए थी। आगे जो भी निर्णय लिया जाए, वह सभी संबंधित पक्षों की सहमति से हो, ताकि किसी की धार्मिक आस्था व भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

आस्था व निर्माण के बीच का समाधान चुनौती बना...जिला प्रशासन की तरफ से बुधवार को खड़े हनुमानजी की मूर्ति की गहराई की जांच आईआईटी विशेषज्ञ से कराने की बात कही गई थी। हालांकि गुरुवार को पूरे दिन मंदिर परिसर में जांच टीम के पहुंचने को लेकर कोई गतिविधि नजर नहीं आई।

पुजारी महेश बैरागी ने बताया जिला प्रशासन की तरफ से उन्हें जांच टीम के आने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। खड़े हनुमानजी के दर्शन के लिए मंदिर में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

एक तरफ जिला प्रशासन सड़क निर्माण की योजना को लेकर आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ खड़े हनुमानजी को विस्थापित नहीं करने की मांग जोर पकड़ रही है। ऐसे में जिला प्रशासन के सामने सड़क निर्माण और धार्मिक आस्था के बीच सर्वमान्य समाधान निकालने की चुनौती है।

साध्वी हर्षानंद गिरि बोलीं- यहां भव्य मंदिर बने...खड़े हनुमानजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच गुरुवार सुबह साधु-संतों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। इसी दौरान मॉडल से साध्वी व अब स्वामी हर्षानंद गिरि बनी हर्षा रिछारिया ने खड़े हनुमानजी के दर्शन किए।

उन्होंने कहा हनुमानजी ने एक बार फिर अपने जाग्रत होने का प्रमाण दिया है। हनुमंत लला ने संकेत दिया है कि वे यहां से जाना नहीं चाहते। यहां भव्य मंदिर बने, ताकि भक्त यहीं दर्शन कर सकें।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस होटल में बड़ी लापरवाही; वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप, जैन समाज और शाकाहारी प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

9 minutes ago
मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस
Top News

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस:अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना

27 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

29 minutes ago
क्या ‘सागर’ है एक साजिश!
Top News

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

38 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया
Top News

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

about 1 hour ago
रास्ता साफ
Top News

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

about 1 hour ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

about 2 hours ago
छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर
Top News

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 2 hours ago
जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 20 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 20 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 20 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 20 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 20 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 21 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 21 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 21 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 21 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!