खबर
Top News

MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: राजधानी में 7 इंच पानी गिरा; 3 जिलों में स्कूल बंद, राजगढ़ में 9 की मौत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 12:22 pm
शेयर करें:
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ और लो प्रेशर एरिया के असर से लगातार दो दिन तक सीजन का सबसे स्ट्रॉन्ग बारिश का सिस्टम सक्रिय रहा। इसका सबसे ज्यादा असर राजधानी भोपाल में देखने को मिला, जहां 24 घंटे में करीब 7 इंच बारिश दर्ज की गई।

कई कॉलोनियों में पानी भर गया
भारी बारिश के कारण कई कॉलोनियों में पानी भर गया और सड़कें जलमग्न हो गईं। नदी-नालों के उफान पर आने से कई मार्गों पर आवागमन रोकना पड़ा। सीहोर, शाजापुर, विदिशा, मंडला और राजगढ़ में भी भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने।

ब्यावरा में 25 गांवों का संपर्क टूटा
राजगढ़ के ब्यावरा में लगातार बारिश के बाद रेलवे अंडरपास में पानी भर गया। इसके कारण 25 गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया। वहीं जिले में एक नाले के तेज बहाव में ईको वैन बह गई। हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हुई।

विदिशा में 17 लोगों का रेस्क्यू
विदिशा में बाढ़ के पानी में फंसे 17 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रशासन और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह तक बारिश जारी रही। आधे से ज्यादा जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।

भोपाल समेत तीन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भोपाल, आगर-मालवा और रायसेन में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। कई इलाकों में सड़कों और निचले क्षेत्रों में पानी भरने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

46 जिलों में अब भी सामान्य से कम बारिश
भारी बारिश के बावजूद प्रदेश के बड़े हिस्से में मानसून की स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है। मध्य प्रदेश के 46 जिलों में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश 18% तक कम रही है।

बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में 4% से 57% तक कम बारिश दर्ज की गई है।

4% से 46% तक बारिश की कमी दर्ज की गई
वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन, बड़वानी और विदिशा में भी 4% से 46% तक बारिश की कमी दर्ज की गई है।

यानी एक ओर भोपाल और कुछ जिलों में भारी बारिश से बाढ़-जैसे हालात बने हैं, वहीं प्रदेश के कई जिलों में मानसून का कोटा अब भी पूरा नहीं हुआ है।

संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 11 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 11 hours ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

about 12 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

about 12 hours ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 13 hours ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

about 13 hours ago
नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 13 hours ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 13 hours ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 14 hours ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

about 14 hours ago
NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
Top News

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

about 14 hours ago
विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है
Top News

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

about 14 hours ago
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

about 14 hours ago
झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

about 14 hours ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

about 14 hours ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

about 15 hours ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

about 15 hours ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

about 15 hours ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!