आज से हेलमेट को लेकर सख्ती: बार-बार नियम तोड़ा तो जानिये क्या कार्रवाई होगी; पहले दिन बने इतने चालान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेशभर में चल रहे हेलमेट और सड़क सुरक्षा विशेष अभियान के दूसरे दिन से इंदौर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती और बढ़ा दी गई है। अब बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, जिनका पहले से रिकॉर्ड मौजूद है। बार-बार नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस अब मौके पर ही निलंबित किए जाएंगे।
एक से अधिक बार बिना हेलमेट चलाने के चालान
यातायात पुलिस के अनुसार, जिन वाहन चालकों के एक से अधिक बार बिना हेलमेट चलाने के चालान बन चुके हैं या जो आईटीएमएस रिकॉर्ड में चिन्हित हैं, उनके खिलाफ सीधे कार्रवाई की जाएगी। पीओएस मशीन के जरिए मौके पर ही लाइसेंस नंबर दर्ज कर निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जो सीधे आरटीओ तक पहुंचेगी। पहले यह प्रक्रिया सूची बनाकर भेजने से होती थी, लेकिन अब इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है।
यहां विशेष निगरानी रखी जा रही
शहर के प्रमुख चौराहों विजयनगर, पलासिया, बड़ा गणपति और चाणक्यपुरी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बिना हेलमेट चलने के अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में चालान के साथ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी। एडिशनल डीसीपी (पश्चिम) संतोषकुमार कौल ने बताया कि अभियान के तहत समझाइश के साथ सख्ती दोनों पर जोर दिया जा रहा है।
पहले दिन 2592 चालान, 2035 बिना हेलमेट पर कार्रवाई
यातायात पुलिस ने अभियान के पहले दिन व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 2592 वाहन चालकों के चालान बनाए। इनमें सबसे अधिक 2035 मामले बिना हेलमेट के थे। इसके अलावा मोबाइल पर बात करने के 17, वन-वे उल्लंघन के 38, रेड लाइट जंप के 52, ब्लैक फिल्म के 4, ई-रिक्शा ओवरलोड के 9, नंबर प्लेट से जुड़े 65 और तीन सवारी के 25 मामले शामिल हैं। साथ ही नो-पार्किंग के 323 चालान भी बनाए गए।
जागरूकता के साथ सख्ती, डीसीपी खुद उतरे मैदान में
अभियान के तहत केवल दंडात्मक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जागरूकता पर भी जोर दिया जा रहा है। ट्रैफिक डीसीपी राजेशकुमार त्रिपाठी स्वयं बड़ा गणपति चौराहे पर पहुंचे और हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों को चॉकलेट व उपहार देकर प्रोत्साहित किया। वहीं बिना हेलमेट चालकों को रोककर उन्हें नियमों के पालन का महत्व समझाया गया।
आज निकलेगी 300 बाइकर्स की रैली
हेलमेट जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए आज एक बड़ी बाइक रैली निकाली जाएगी। पलासिया से शुरू होने वाली इस रैली में करीब 300 बाइकर्स हिस्सा लेंगे। इसमें बाइकर्स क्लब, ट्रैफिक प्रहरी, एनजीओ और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। रैली पलासिया से हाईकोर्ट चौराहा, शास्त्री ब्रिज होते हुए राजबाड़ा तक जाएगी और फिर वापस पलासिया लौटेगी। प्रतिभागियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य रहेगा।
यातायात पुलिस के मुताबिक 10 मई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान शहरभर में इसी तरह जागरूकता और सख्ती के कार्यक्रम जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी बढ़े।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!