तानाशाही के खिलाफ सड़क पर उतरे स्ट्रीट वेंडर: उग्र आंदोलन की चेतावनी; इंदौर ठेला संगठन की बैठक हुई, नेता प्रतिपक्ष ने किया संघर्ष का खुला समर्थन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम प्रशासन की मनमानी, अवैध जब्ती और अनवरत चालानी कार्रवाई से त्रस्त होकर शहर के पथ विक्रेताओं का सब्र आखिरकार टूट गया। मूसाखेड़ी स्थित मयूर नगर में इंदौर ठेला संगठन के तत्वावधान में आपात बैठक का आयोजन किया गया।
इसमें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों सहित शहरभर के सैकड़ों छोटे ठेला व्यवसायी एकत्रित हुए। वेंडरों ने निगम की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए आंदोलन का ऐलान किया।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के नाम पर ऋण वितरित कर रही है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय निकाय का अमला दिन-रात उनकी आजीविका पर संकट खड़ा कर रहा है।
रोजमर्रा का सामान जब्त करना, भारी-भरकम जुर्माना वसूलना और बिना किसी पूर्व सूचना या वैकल्पिक व्यवस्था के वेंडरों को खदेड़ना नगर निगम की दैनिक परिपाटी बन चुका है। मेहनत और निष्ठा से अपने परिवारों का पालन-पोषण करने वाले इन छोटे व्यवसायियों को व्यापार संचालन में अत्यधिक मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना सहना पड़ रही है।
रोजी-रोटी पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुईं नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनीला मिमरोट ने वेंडरों की आपबीती सुनी। उन्होंने निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक पथ विक्रेताओं के लिए सुव्यवस्थित वेंडिंग जोन का निर्माण नहीं होता, तब तक उनकी रोजी-रोटी पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोनीला मिमरोट ने वेंडरों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए निगम मुख्यालय के घेराव की चेतावनी दी और कहा कि यदि निगम प्रशासन ने तुरंत अपनी प्रताड़नात्मक कार्रवाई पर रोक नहीं लगाई तो सदन से लेकर सड़क तक जनांदोलन खड़ा किया जाएगा।
इस दौरान वेंडरों की एकजुटता का समर्थन करने जनप्रतिनिधि और स्थानीय संगठन के पदाधिकारी भारी संख्या में पहुंचे। बैठक में वार्ड 52 के पार्षद सुदामा चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव, वार्ड 54 अध्यक्ष विनोद जगताप, वार्ड 52 के अध्यक्ष ताराचंद काठनवाल तथा अभिषेक जाट मुख्य रूप से उपस्थित थे।
वहीं इंदौर ठेला संगठन की ओर से नृसिंह वर्मा, सेवाराम साहू, ब्रजेश बघेल, मनीष चिंटू सोनकर, सुरेश डांगी और राजकुमार कौशल सहित बड़ी संख्या में पथ विक्रेताओं ने सहभागिता दर्ज कराई।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!