खबर
Top News

गली-गली नशा: शहर में नशे का खुलासा; हर मोड़ पर सौदागर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जनवरी 2026, 3:27 pm
शेयर करें:
गली-गली नशा

जिम की आड़ में कोकीन का खेल ट्रेनर ‘लायन’ के मोबाइल से खुलासा

मजदूरों-हम्मालों को गांजे की पुड़िया बेचने वाला सप्लायर गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे का अवैध कारोबार तेजी से जड़ें जमा रहा है। गली-मोहल्लों से लेकर जिम, कॉलोनियों और सार्वजनिक जगहों तक नशे की सप्लाई पहुंच रही है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद नशे के सौदागर नए-नए तरीकों से युवाओं को अपने जाल में फंसा रहे हैं।

हाल के मामलों ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि शहर की आने वाली पीढ़ी के भविष्य पर सीधा हमला है। इधर पुलिस तस्करों को पकड़ती है तो उधर एक नया तस्कर पुलिस के सामने चुनौती बन सामने आ जाता है।

देवास से लाकर पालदा मैदान में बेच रहा था पुड़िया
मजदूरों और हम्मालों को नशे की लत लगाने वाले एक गांजा सप्लायर को भंवरकुआं पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 168 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक आरोपी की पहचान कमल पिता जगदीश प्रजापत (37) निवासी श्री गणेश नगर, हिम्मत नगर पालदा के रूप में हुई है। वह लंबे समय से पालदा मैदान में गांजा बेच रहा था।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह देवास जिले के उदय नगर सहित अन्य जिले से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर लाता और छोटी-बड़ी पुड़िया बनाकर इंदौर में 100 से 1 हजार रुपए तक में बेचता था।

आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि देवास से गांजा सप्लाई करने वाला नेटवर्क कौन-कौन लोग चला रहे हैं और शहर में इसके ग्राहक कहां-कहां हैं।

ब्राउन शुगर तस्कर भी सलाखों के पीछे, क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को बुलाया
शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई के बाद अब नशे के नेटवर्क की परतें एक-एक कर खुलने लगी हैं। जिम ट्रेनर बनकर कोकीन बेचने वाला अशद शेख उर्फ ‘लायन’ पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजा जा चुका है, वहीं अब उसके मोबाइल से मिले नंबरों ने क्राइम ब्रांच को कई नए सुराग दे दिए हैं।

क्राइम ब्रांच ने कुछ समय पहले खजराना निवासी जिम ट्रेनर अशद शेख को 10 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ और वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि अशद जिम में आने वाले युवाओं को पहले नशे की लत लगाता था और बाद में उन्हें ऊंचे दामों पर कोकीन सप्लाई करता था।

नशे के कारोबार में उसकी पहचान ‘लायन’ नाम से थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी अशद 12वीं तक शिक्षित है और लंबे समय से कोकीन की खरीद-फरोख्त में सक्रिय था। जिम के जरिए बनाए गए संपर्कों को वह अपने ग्राहकों में बदलता था।

उसके मोबाइल फोन की जांच में कई ऐसे नंबर मिले हैं, जिनसे लगातार संपर्क में रहने के सबूत मिले हैं। इन्हीं नंबरों के आधार पर क्राइम ब्रांच ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि नशे की सप्लाई चेन कितनी बड़ी है और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

ब्राउन शुगर–गांजा और फ्लेवर सिगरेट पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
शहर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई कर नशे के नेटवर्क को झटका दिया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ब्राउन शुगर, गांजा और प्रतिबंधित फ्लेवर सिगरेट बेचने वालों को दबोचते हुए पुलिस ने साफ कर दिया है कि नशे के सौदागरों के लिए इंदौर सुरक्षित ठिकाना नहीं है।

पंढरी नाथ पुलिस ने हरसिद्धि मंदिर के पीछे से सोनू जाल निवासी मोती तबेला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद नशे का आदी है और सस्ते दामों में ब्राउन शुगर खरीदकर अधिक कीमत पर बेचने का काम करता था।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह नशा कहां से लाता था और किन-किन लोगों तक सप्लाई करता था।वहीं भंवरकुआं पुलिस ने हिम्मतनगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कमल प्रजापत निवासी श्री गणेश नगर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से एक किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि गांजा सप्लाई के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और जल्द ही इससे जुड़े अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।

ई सिगरेट बेचने पर भी हुई कार्रवाई
इसी तरह जूनी इंदौर पुलिस ने अलग-अलग फ्लेवर की सिगरेट चोरी-छिपे बेचने के मामले में सागर कुकरेजा और रोहित सुगनानी निवासी त्रिवेणी कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी कॉलोनियों में प्रतिबंधित फ्लेवर सिगरेट बेचकर युवाओं को नशे की लत में धकेल रहे थे।

पुलिस ने सिगरेट जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी कहां से सिगरेट लाते थे और किन-किन लोगों को बेचते थे इस पर भी पुलिस जानकारी निकाल रही है।

संबंधित समाचार

मुकद्दर का सिकंदर
Top News

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

4 minutes ago
आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
Top News

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

6 minutes ago
15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

39 minutes ago
दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 2 hours ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 19 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 19 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 19 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 20 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 20 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 20 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 20 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 20 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 20 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 20 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 20 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 21 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!