स्ट्रीट डॉग का आतंक: 8 साल के मासूम पर किया जानलेवा हमला; 10 दिनों में 872 लोग बने शिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कोचिंग जा रहे एक आठ वर्षीय मासूम पर स्ट्रीट डॉग ने अचानक हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के लक्कड़खाना नाले के पास हुई।
जांघ दबोचकर सड़क पर घसीटा
पीड़ित बच्चा अहिम (8 वर्ष), कक्षा दूसरी का छात्र है और शनिवार सुबह करीब 9 बजे घर से कोचिंग के लिए निकला था। घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे एक आवारा कुत्ते ने उस पर झपट्टा मार दिया।
कुत्ते को भगाकर जान बचाई
कुत्ते ने मासूम की जांघ को अपने जबड़ों में दबा लिया और सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग और राहगीर दौड़े और किसी तरह कुत्ते को भगाकर उसकी जान बचाई।
बच्चे को लगे टांके
घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल बच्चे को जयारोग्य अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की जांघ पर गहरे घाव हैं, जिस पर टांके लगाए गए हैं। फिलहाल बच्चा शारीरिक चोट के साथ-साथ गहरे मानसिक सदमे और डर में है।
पहले भी कर चुका है कई लोगों पर हमला
बच्चे के पिता दीन मोहम्मद ने बताया कि हमला करने वाला कुत्ता लंबे समय से इलाके में घूम रहा है और वह मानसिक रूप से असंतुलित प्रतीत होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कुत्ते और उसके झुंड ने पहले भी कई लोगों को काटा है, जिसकी शिकायत नगर निगम से कई बार की गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।
10 दिनों में 872 लोग बने शिकार
ग्वालियर में हालात बेहद चिंताजनक होते जा रहे हैं। पिछले 72 घंटों में करीब 200 लोग डॉग बाइट के बाद अस्पताल पहुंचे। 1 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 के बीच 872 लोग कुत्तों के काटने का शिकार हुए। सबसे ज्यादा प्रभावित वर्ग में बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल हैं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!