खबर
Top News

पत्नी का गमछे से गला घोंट खुद ने गटका जहर: बेवफाई पति को रास नहीं आई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मई 2026, 7:00 pm
शेयर करें:
पत्नी का गमछे से गला घोंट खुद ने गटका जहर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मेघदूत नगर में शनिवार को एक दंपति की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की और उसके बाद खुद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

कमरे से मिले एक सुसाइड नोट में वैवाहिक विवाद और पत्नी के कथित संबंधों का जिक्र होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। घटना हीरा नगर थाना क्षेत्र के मेघदूत नगर की है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि मेघदूत नगर स्थित मकान के एक कमरे में पति-पत्नी का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही टीआई सुशील पटेल, एसीपी रूबीना मेजबानी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

कमरे में पति-पत्नी के शव पलंग पर पड़े थे। टीआई पटेल के मुताबिक मृतकों की पहचान अल्केवीर पिता भोजराज पटेल (34) और उनकी पत्नी रोशनी पटेल (28) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच मे सामने आया कि पति ने पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या की है।

इसके बाद अल्केवीर ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है।

सूत्रों के अनुसार उसमें पति ने दांपत्य जीवन में चल रहे विवाद का उल्लेख किया है। सुसाइड नोट में पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से कथित संबंध होने की आशंका जताते हुए उसे लेकर विवाद और समझाने की बात लिखी होने की जानकारी है।

वहीं जांच में सामने आया है कि अल्केवीर मूल रूप से होशंगाबाद का रहने वाला था और लंबे समय से मेघदूत नगर में रह रहा था। वह पीथमपुर स्थित एक पेस्टीसाइड कंपनी में लैब टेक्नीशियन था।

पुलिस अब दंपति के पारिवारिक रिश्तों, मोबाइल रिकॉर्ड, नोट की हैंडराइटिंग और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट
Top News

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

7 minutes ago
ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट
Top News

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

21 minutes ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

29 minutes ago
देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
Top News

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

42 minutes ago
शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 18 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 18 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 18 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 18 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 19 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 19 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 19 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 19 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 19 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 19 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 19 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 19 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 19 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 19 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 19 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!