ड्यूटी पर जा रही युवती को बात करने के लिए रोका: फिर 14 बार मारे चाकू; दवा बाजार में खूनी तांडव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
नीलगंगा क्षेत्र के माधव क्लब रोड स्थित दवा बाजार में शुक्रवार दोपहर एक युवती पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
बापू नगर निवासी 19 वर्षीय पूजा रजक फ्रीगंज स्थित दयाल फार्मा में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। वह रोज की तरह ड्यूटी के लिए जा रही थी। दवा बाजार के मुख्य द्वार पर एक युवक ने उसे रोककर बातचीत की और अचानक चाकू से हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने युवती पर एक के बाद एक 14 वार किए। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में पूजा को चरक अस्पताल पहुंचाया।
चरक अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार पूजा के पेट, गर्दन और हाथ पर गहरे घाव हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवती के बयान के बाद प्रकरण दर्ज
नीलगंगा थाना पुलिस के अनुसार घायल युवती ने अपने बयान में डेंडिया गांव निवासी सुनील जारोलिया पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर डेंडिया गांव सहित संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और हमले के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!