विकास पर पथराव: आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

बाधक हिस्सा मस्जिद कमेटी हटा रही: प्रशासन
सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण पर फैली अफवाह के बाद हुआ पथराव और बवाल
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ 2028 की तैयारी के तहत सड़क चौड़ीकरण में बाधक शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई सोमवार सुबह 8:45 बजे शुरू हुई। प्रशासन के अनुसार मस्जिद कमेटी की सहमति से संबंधित हिस्सा हटाया जा रहा था।
सोशल मीडिया पर मस्जिद को पूरी तरह हटाने और बुलडोजर चलाने की अफवाह के बाद कुछ लोग जमा हुए और पथराव किया। पुलिस ने आंसू गैस और बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया।
आठ एफआईआरदर्ज की गई हैं। इनमें शहर काजी की शिकायत पर दर्ज प्रकरण भी शामिल है। उनके घर के बाहर घटनाक्रम में 11 आरोपी हैं, जिनमें 3 नामजद हैं। सभी मामलों में 20 को नामजद कर 15 की गिरफ्तारी की गई है।
इसी बीच शहर काजी द्वारा वीडियो जारी कर लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। इसके बाद कुछ लोगों द्वारा उनके घर के बाहर नारेबाजी और पथराव की बात सामने आई। पुलिस ने पहुंचकर सुरक्षा बढ़ाई और स्थिति को नियंत्रित किया।
महिलाओं ने किया चक्काजाम
शाही मस्जिद को तोड़ने के विरोध में मुस्लिम महिलाओं ने नाका नंबर 5 पर चक्काजाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस मौके पर पहुंचकर महिलाओं को हटाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटीं।
पांच इंफ्लुएंसरों पर केस
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में पांच सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार 100 से अधिक आपत्तिजनक या भ्रामक कंटेंट हटवाए गए हैं। सुरक्षा के लिए करीब 2500 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए थे। एसपी और कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर लगातार निगरानी कर रहे हैं।
कलेक्टर रोशनकुमार सिंह ने बताया सड़क चौड़ीकरण मास्टर प्लान के तहत हो रहा है। मस्जिद का संबंधित हिस्सा कमेटी के सदस्य स्वयं हटा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करने और प्रसारित नहीं करने की अपील की।
मस्जिद से संबंधित एक याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए नगर निगम के पक्ष में फैसला दिया है। प्रशासन ने शांति बनाने और किसी भी सूचना को साझा करने से पहले पुष्टि करने की अपील की है।
बाहरी उपद्रवियों पर कानून अपना काम करेगा
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने बाहर से आकर लोगों को भड़काने और गलत जानकारी फैलाने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा ऐसे प्रयासों से बचना चाहिए, अन्यथा कानून अपना काम करेगा।
यह विवाद सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण से जुड़ा है। प्रशासन के अनुसार मस्जिद का एक हिस्सा प्रस्तावित सड़क की जद में आ रहा है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने सितंबर में मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने से जुड़ी याचिकाएं खारिज कर प्रशासन को कार्रवाई की अनुमति दी थी।
जिस सड़क के लिए पूरा विवाद, वह कितनी जरूरी
कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक करीब डेढ़ किलोमीटर मार्ग को 15 मीटर चौड़ा करने की योजना है। सिंहस्थ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए इस मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है।
इसी दायरे में मकान, दुकानें और धर्मस्थल प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन की योजना के तहत सड़क से अतिक्रमण और निर्माण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
सिंहस्थ से पहले शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर
सिंहस्थ 2028 उज्जैन के लिए बड़े स्तर का धार्मिक और पर्यटन आयोजन होगा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए शहर में सड़क, यातायात, पार्किंग, आवागमन और अन्य सुविधाओं को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है।
सड़क चौड़ीकरण इसी व्यापक इंफ्रास्ट्रक्चर योजना का हिस्सा है। इसके तहत जहां आवश्यक है, वहां निजी भवनों और अन्य संरचनाओं के प्रभावित हिस्सों को हटाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मुख्यमंत्री के पैतृक घर भी प्रभावित होना इस प्रक्रिया का एक प्रमुख उदाहरण बनकर सामने आया है।
700 मीटर से अधिक सड़क को 15 मीटर चौड़ा करने की योजना
अब्दालपुरा क्षेत्र में खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक 700 मीटर से अधिक लंबे मार्ग को करीब 15 मीटर चौड़ा करने की योजना है। इस परियोजना से 270 से अधिक भवन प्रभावित बताए गए हैं।
इनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान और उनकी बहन कलावती यादव का मकान भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक घर के प्रभावित हिस्से को हटाने की शुरुआत करके यह दिखाया प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया में उनका परिवार भी प्रभावित पक्षों में शामिल है।
सिंहस्थ की तैयारी के तहत शहर में कई मार्गों को चौड़ा करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाना है।
शाही मस्जिद केस साढ़े 9 फीट हटाने की मांग, हाई कोर्ट में 3 फीट पर सहमति
एक दुकान भी हटेगी, याचिका का निराकरण... उज्जैन की शाही मस्जिद से जुड़े विवाद पर सोमवार को हाई कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच समझौते का रास्ता निकल आया।
सुनवाई के दौरान पक्षकारों ने सहमति से विवाद खत्म करने का प्रस्ताव रखा। चर्चा के बाद करीब तीन फीट विवादित हिस्सा हटाने और एक दुकान तोड़ने पर सहमति बनी। इस पर कोर्ट ने याचिका का निराकरण कर दिया।
याचिकाकर्ता ने मस्जिद के करीब साढ़े 9 फीट हिस्से को हटाने की मांग रखी थी। सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनी और सहमति से समाधान की स्थिति बनी।
बातचीत से तय हुआ कितना हिस्सा हटेगा...सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों में विवादित निर्माण पर चर्चा हुई। पक्षकारों ने न्यायालय को बताया सहमति से समाधान चाहते हैं।
इसके बाद शर्तों पर सहमति बनी और मस्जिद के करीब तीन फीट विवादित और एक दुकान हटाने की बात तय हुई। यानी करीब साढ़े 9 फीट हिस्सा हटाने की मांग पर सुनवाई के दौरान पक्षकारों की सहमति के बाद कार्रवाई का दायरा करीब तीन फीट तक सीमित रह गया।
कोर्ट ने समझौते को स्वीकार कर किया निराकरण... समझौते की शर्तें कोर्ट के सामने रखी गईं। न्यायालय ने स्वीकार कर याचिका का निराकरण कर दिया। शाही मस्जिद की ओर से अधिवक्ता कुलदीप पाठक ने पक्ष रखा।
सड़क चौड़ीकरण से जुड़ा था विवाद...विवाद सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण को लेकर शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर था। याचिका में निर्माण के करीब साढ़े 9 फीट हिस्से को हटाने की मांग की गई थी।
संबंधित समाचार

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए

सांसद के बयान पर विवाद:‘डेंगू से कोई नहीं मरता; अच्छा खाओ-पियो और आराम करो’

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक की शिकायतें; कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

दो हादसों में 2 लोगों की मौत:निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिस्त्री को लगा करंट; दूसरी मंजिल से गिरा ठेकेदार

आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट:इतने महीने में इतने हजार की नसबंदी-टीकाकरण का दावा

नामांतरण के मांगे 2 लाख:20 हजार लेते ट्रेप हुआ पटवारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!