शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ: वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के पास एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 30 फीट गहरे कुएं में एक तेंदुआ गिरा हुआ दिखाई दिया। घटना बैरसिया रोड स्थित सागोनी जोरा गांव की है।
बुधवार सुबह खेत मालिक जब अपने खेत पर पहुंचा तो उसे कुएं के अंदर तेंदुआ नजर आया। इसके बाद तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और वन विहार नेशनल पार्क की टीमें मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
सुबह खेत मालिक को दिखाई दिया तेंदुआ
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 11 बजे खेत मालिक करण सिंह अपने खेत पर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें कुएं के अंदर तेंदुआ दिखाई दिया। करीब 30 फीट गहरे कुएं में तेंदुए को देखकर उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।
डीएफओ लोकप्रिय भारती अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी मनीष शर्मा, वन विहार की टीम और सतपुड़ा बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी के अध्यक्ष आदिल खान सहित अन्य विशेषज्ञों ने रेस्क्यू की तैयारी शुरू की।
कुएं से पानी निकालकर मुंडेर तक लाया गया तेंदुआ
रेस्क्यू अभियान के दौरान सबसे पहले कुएं से पानी खाली कराया गया। इसके बाद तेंदुआ कुएं के अंदर बनी मुंडेर पर आकर बैठ गया। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए खटिया की मदद से पिंजरे को कुएं के भीतर उतारने की व्यवस्था की गई। वन विहार की डिप्टी डायरेक्टर रूही हक भी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। दोपहर करीब 1:30 बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
रस्सी के सहारे उतारा पिंजरा, आसानी से अंदर पहुंचा तेंदुआ
डिप्टी डायरेक्टर रूही हक के मुताबिक, पिंजरे को रस्सियों के सहारे कुएं के भीतर उतारा गया। तेंदुआ आसानी से पिंजरे में प्रवेश कर गया, जिसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
मौके पर रेस्क्यू वाहन पहुंचने की व्यवस्था भी थी, जिससे तेंदुए को वन विहार ले जाने में कोई परेशानी नहीं हुई। कई घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग और वन विहार की टीम ने राहत की सांस ली।
वन विहार में 15 दिन निगरानी में रहेगा तेंदुआ
रेस्क्यू के बाद तेंदुए को वन विहार नेशनल पार्क ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। शुरुआती जांच में उसकी स्थिति ठीक बताई गई है।
हालांकि, एहतियात के तौर पर उसे करीब 15 दिन तक क्वारेंटाइन में रखा जाएगा। इस दौरान उसकी सेहत और व्यवहार पर नजर रखी जाएगी। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
मैदानी इलाके में कुएं में कैसे पहुंचा तेंदुआ?
घटनास्थल के आसपास का इलाका मैदानी है। वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे में तेंदुए के शिकार का पीछा करते हुए कुएं में गिरने की आशंका कम मानी जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तेंदुआ कुएं में किन परिस्थितियों में गिरा। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता

टक्कर मारकर भाग रहा ऑटो चालक पकड़ाया:बुलेट सवार में 185% अल्कोहल; नशे में धुत ड्राइवरों का आतंक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!