सौतेला नाना करता था नाबालिग से छेड़छाड़...: मां की शिकायत के बाद बेटी ने भी खोला राज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाले मामले का खुलासा हुआ है। पहले मां द्वारा दर्ज कराई गई छेड़छाड़ की शिकायत के बाद अब नाबालिग बेटी ने भी अपने सौतेले नाना विपिन कोठारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए अन्नपूर्णा थाने पर एफआईआर दर्ज कराई है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी करीब एक साल से उसके साथ लगातार अश्लील हरकतें करता रहा। विरोध करने पर भाई को जान से मरवाने और कपड़े बदलते समय का कथित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर करता था। मामले में पुलिस ने अब पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गलती बताकर माफी मांगी
जानकारी के मुताबिक पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में नाबालिग ने बताया कि वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ समय-समय पर इंदौर स्थित अपने सौतेले नाना-नानी के घर आती थी। पिछले वर्ष मार्च में परिवार में शोक होने के कारण सभी लोग धार जिले के दिग्ठान गांव गए थे। उसी दौरान जब वह कमरे में अकेली थी, तब सौतेले नाना विपिन कोठारी वहां पहुंचा और उसके साथ अश्लील हरकत की। आरोपी ने बाद में इसे गलती बताकर माफी मांग ली, जिससे वह डर और असमंजस में रही।
भाई को गायब करने की धमकी
पीड़िता के अनुसार इसके बाद भी आरोपी की हरकतें नहीं रुकीं। कुछ महीनों बाद जब परिवार इंदौर आया और होटल में ठहरा हुआ था, तब भी आरोपी मिलने पहुंचा। उस समय मां और छोटा भाई नीचे रिसेप्शन पर थे और आरोपी ने अकेला पाकर फिर अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसने नाबालिग के भाई को गायब करने की धमकी दी। इसी डर के कारण पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया।
मई 2026 में आरोपी के जन्मदिन पर पूरा परिवार इंदौर आया था। रात में केक कटने के बाद जब सभी लोग बाहर कार्यक्रम में व्यस्त थे, तब वह कपड़े बदलने के बाद कमरे में मोबाइल चला रही थी। इसी दौरान आरोपी कमरे में आया और उसके साथ दोबारा अश्लील हरकत की। आरोपी ने उसे धमकाया कि घर में लगे कैमरों में उसके कपड़े बदलने की रिकॉर्डिंग है। यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। साथ ही छोटे भाई की हत्या कराने की धमकी भी दी। लगातार मिल रही इन धमकियों के कारण वह लंबे समय तक चुप रही।
करीब दस दिन बाद तोड़ी चुप्पी
जन्मदिन के करीब दस दिन बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया। इसके बाद नाबालिग ने मौसी की बेटी को घटना बताई। बाद में उसने मां को भी एक साल से हो रही घटनाओं की जानकारी दी।
इन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी विपिन कोठारी के खिलाफ लैंगिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 3 , 4 , 5 (एन) 6 और बीएनएस की धारा 351(2) , 64 (2) (एफ), 65 (1) ,74 , 75 (1) (आई) का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में नाबालिग के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
• सालभर तक करता रहा अश्लील हरकतें, भाई को मारने और वीडियो वायरल करने की देता था धमकी
• मां की शिकायत पर पहले छेड़छाड़ के केस में जेल जा चुका है आरोपी
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!