जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
बंडा के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और गढ़ी मलहरा शराब दुकान के ठेकेदार रवि लखेरा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
बरायठा क्षेत्र के जंगल में घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, जहरीली शराब कांड के बाद से रवि लखेरा फरार चल रहा था। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।
गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि वह बरायठा के जंगल में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को शुक्रवार तड़के सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
गिरफ्तारी पर था 20 हजार का इनाम
पुलिस ने रवि लखेरा की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। जहरीली शराब कांड की जांच आगे बढ़ने के साथ उसका नाम मामले में प्रमुखता से सामने आया था।
ललितपुर की नकली शराब फैक्ट्री से भी जुड़ा नाम
रवि लखेरा का नाम इससे पहले मई 2026 में उत्तर प्रदेश के ललितपुर में पकड़ी गई नकली शराब फैक्ट्री की जांच में भी सामने आया था।
वहां पुलिस ने नकली शराब, खाली बोतलें, ढक्कन, रैपर और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की थी। जांच में गिरोह के मध्यप्रदेश में अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़े होने की बात सामने आई थी।
मनीष लोधी और शिवान्जय ठाकुर के नाम भी जांच में
बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद सागर पुलिस ने अवैध शराब के पूरे नेटवर्क की जांच शुरू की। जांच में रवि लखेरा, मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर और शिवान्जय ठाकुर के नाम प्रमुखता से सामने आए। पुलिस ने रवि लखेरा और मनीष लोधी की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
रवि लखेरा की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे पूछताछ कर जहरीली शराब की सप्लाई, भंडारण, वितरण और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!