खबर
Top News

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी: हादसे में वकील की मौत; ड्राइवर गंभीर, अंदर सो रहे 3 लोग घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 1:04 pm
शेयर करें:
तेज रफ्तार कार होटल में घुसी

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मेडिकल कॉलेज के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित होटल में जा घुसी।

हादसे में कार सवार अधिवक्ता शिवम शर्मा की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

तीन लोग भी हादसे की चपेट में आ गए
होटल में सो रहे तीन लोग भी हादसे की चपेट में आ गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

होटल में सो रहे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला
प्रत्यक्षदर्शी लकी कुशवाहा के मुताबिक, वह अपनी पत्नी के साथ सुबह करीब 4 बजे होटल खोलने की तैयारी कर रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक होटल में जा घुसी। बताया गया कि कार में शरद कुमार दुबे और शिवम शर्मा सवार थे।

टक्कर इतनी तेज थी कि होटल में सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कार की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए।

मेडिकल कॉलेज के मॉर्च्यूरी गेट के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार अधिवक्ता शिवम शर्मा कार क्रमांक MP 20 CK 0199 से जसूजा सिटी में अपने दोस्त शरद से मिलने जा रहे थे।

मेडिकल कॉलेज के मॉर्च्यूरी गेट के पास पहुंचते ही कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे बने होटल में जा घुसी।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। धनवंतरी नगर पुलिस चौकी का स्टाफ भी घटनास्थल पर पहुंचा और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

घायलों को गंभीर चोटें आईं
हादसे में घायलों के सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। कुछ लोगों के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है।

सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

कार में मिली शराब की बोतल
प्रत्यक्षदर्शी लकी कुशवाहा ने बताया कि हादसे के बाद कार के अंदर शराब की एक बोतल मिली थी।

हालांकि, कार सवारों ने शराब का सेवन किया था या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

वाहन को जब्त कर लिया गया है और हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
धनवंतरी नगर पुलिस चौकी के स्टाफ ने अधिवक्ता शिवम शर्मा के शव का पंचनामा तैयार किया।

इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

इसमें कार की रफ्तार, चालक की स्थिति, वाहन के अनियंत्रित होने की वजह और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

स्लाइड से अंबानी गायब
Top News

स्लाइड से अंबानी गायब:अडानी बरकरार; विपक्ष के नेता की ‘डेस्ट्रॉयर्स ऑफ डेमोक्रेसी’ लिस्ट को लेकर सवाल

7 minutes ago
गणेश विसर्जन के दौरान हादसा
Top News

गणेश विसर्जन के दौरान हादसा:खदान में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

17 minutes ago
माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान
Top News

माय बस मेरी मोटर मेरा सम्मान:आम आदमी की बस

18 minutes ago
शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं
Top News

शराब कंपनी को हाईकोर्ट से राहत नहीं:लाइसेंस निलंबन बरकरार; टेंडर में भागीदारी को लेकर दायर याचिका में इस शर्त पर दिया जोर

23 minutes ago
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन
Top News

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का निधन:75 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

37 minutes ago
आज जमेगी इंदौैर की झांकी
Top News

आज जमेगी इंदौैर की झांकी:103 बरस की हुई पुरखों की परंपरा

39 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल बाद फिर शुरू हुई सार्वजनिक बस सेवा; 351 बसें रवाना, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ

41 minutes ago
फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका
Top News

फंड की कमी से मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट फिर अटका:शुरुआती राशि भी नहीं जुटा सका विश्वविद्यालय

about 1 hour ago
सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर
Top News

सरकार खरीदेगी इतने करोड़ का हेलीकॉप्टर:जेट भी बेड़े में होगा शामिल; वीआईपी यात्राओं के साथ एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

about 1 hour ago
वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप
Top News

वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप:जिला अस्पताल की OPD में मरीज दोगुने से ज्यादा; रोज 1200 से अधिक लोग पहुंच रहे

about 1 hour ago
मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद
Top News

मराठा योद्धा की प्रतिमा के स्ट्रक्चर पर विवाद:निगम की कार्रवाई से नाराज लोग थाने पहुंचे निर्माणाधीन चबूतरा हटाने का विरोध; जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल
Top News

एशियन गेम्स में 2 मिनट के अंदर भारत ने जीते 2 मेडल:सुरुचि- कमलजीत ने दिलाया गोल्ड; शूटिंग में सिल्वर भी आया

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:21 साल का इंतजार खत्म; फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, 7 शहरों में 351, आज से शुरू ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

about 2 hours ago
लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

लाउडस्पीकर के शोर पर हाईकोर्ट सख्त:कहा- जिन्हें रोकना है; उन्हें ही आवाज सुनाई नहीं दे रही, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

about 2 hours ago
तीन घटनाओं से पसरा मातम
Top News

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

about 2 hours ago
दवा गोदाम पर छापा
Top News

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

about 2 hours ago
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 19 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!