NEET परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए विशेष सुविधा: परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए बसों की व्यवस्था; कलेक्टर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के सुचारु और व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था भी की गई, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसी क्रम में कलेक्टर शिवम वर्मा ने रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने परीक्षार्थियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही उनके निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
कलेक्टर शिवम वर्मा के साथ निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों और सुरक्षा बलों से चर्चा कर परीक्षा संचालन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।
जिला प्रशासन के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, छायादार प्रतीक्षा स्थल, यातायात प्रबंधन और परिवहन सुविधा सहित आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।
प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिली तथा परीक्षा केंद्रों पर सुव्यवस्थित माहौल देखने को मिला। NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा समन्वय के साथ कार्य किया गया।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!