खबर
Top News

पत्नी पर प्रताड़ना से परेशान फौजी ने की आत्महत्या: 3 महीने पहले हुई थी शादी; वीडियो जारी कर बयां किया दर्द

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मई 2026, 4:18 pm
शेयर करें:
पत्नी पर प्रताड़ना से परेशान फौजी ने की आत्महत्या

खुलासा फर्स्ट, गुरदासपुर।
कंवलजीत सिंह नामक भारतीय सेना के एक जवान ने पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले जवान फेसबुक पर लाइव आया और पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

तीन साल पहले हुआ था सेना में भर्ती
मृतक पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव छित का रहने वाला था। करीब तीन साल पहले वह भारतीय सेना में भर्ती हुआ था और वर्तमान में 17 सिख रेजिमेंट, जयपुर में तैनात था। हाल ही में उसकी अस्थायी ड्यूटी जबलपुर में लगाई गई थी।

प्रेमी संग भाग गई पत्नी
परिजनों के अनुसार कंवलजीत की शादी इसी साल फरवरी 2026 में सरबजीत कौर से हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के करीब दो महीने बाद ही उसकी पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। इस घटना से जवान गहरे मानसिक तनाव में था।

लाइव वीडियो में निगल लिया जहरीला पदार्थ
शुक्रवार को सफर के दौरान कंवलजीत फेसबुक पर लाइव आया। वीडियो में उसने पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि उसे मानसिक रूप से परेशान किया गया और उसकी पत्नी को “सबक सिखाने” की बात भी कही। लाइव वीडियो के दौरान ही उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक की मां सुरजीत कौर ने आरोप लगाया कि बेटे ने पत्नी के घर छोड़कर जाने के मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई होती तो शायद उनका बेटा यह कदम नहीं उठाता।

सख्त कार्रवाई की मांग
शनिवार को जवान का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार

युवक-युवती को एयरपोर्ट पर रोका
Top News

युवक-युवती को एयरपोर्ट पर रोका:पुलिस ने लिया हिरासत में; लापता की शिकायत पर कार्रवाई

2 minutes ago
नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल
Top News

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

4 minutes ago
20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई
Top News

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

13 minutes ago
सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी
Top News

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

15 minutes ago
न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई
Indore

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

19 minutes ago
वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी
Top News

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

23 minutes ago
देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी
Top News

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

23 minutes ago
दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि
Top News

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

31 minutes ago
हो गया दूध-पानी अलग-अलग
Top News

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

38 minutes ago
देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी
Top News

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

43 minutes ago
क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी
Top News

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

about 1 hour ago
नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य
Top News

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

about 1 hour ago
इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा
Top News

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

about 2 hours ago
फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट
Top News

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

about 2 hours ago
ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट
Top News

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
Top News

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

about 3 hours ago
शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 20 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!