नरम हुए गर्मी के तेवर: बादलों ने दी राहत; अगले एक हफ्ते तक राहत के आसार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नजर आ रही है। सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले करीब एक सप्ताह तक गर्मी का असर कम रहेगा, हालांकि बीच-बीच में उमस लोगों को परेशान कर सकती है।
पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में करीब 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को घटकर 39.7 डिग्री सेल्सियस रह गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम है। हालांकि, दिन में धूप कम तेज रहने के बावजूद उमस के कारण लोगों को बेचैनी महसूस हुई। वहीं, रात के तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। रविवार रात 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान में हो रही बारिश और ओलावृष्टि के चलते गर्म हवाओं का असर कम हुआ है। इसका सीधा प्रभाव इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है, जहां तापमान में गिरावट आई है।
हालांकि, पूरी तरह राहत अभी नहीं है। दिन का तापमान अगले कुछ दिनों तक 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, जबकि उमस के कारण लोगों को असहजता का सामना करना पड़ेगा। बीच-बीच में चलने वाली हल्की हवाएं थोड़ी राहत जरूर देंगी।
संबंधित समाचार

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!