खबर
Top News

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर लटकी मिली; जांच में जुटी पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 सितंबर 2026, 1:16 pm
शेयर करें:
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या

खुलासा फर्स्ट, सिंगरौली।
मोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी कॉन्टेस्ट विजेता निधि तिवारी की मौत का मामला सामने आया है।

शनिवार शाम वह अपने घर में फंदे पर लटकी मिलीं। परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कमरे में फोन पर बात करने की जानकारी
सूचना मिलने के बाद मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम करीब 7:30 बजे की है।

परिजनों के करीबी विनय सिंह के मुताबिक घटना के समय निधि कथित तौर पर दिल्ली निवासी एक युवक से फोन पर बात कर रही थीं।

बताया गया कि इसी दौरान किसी बात को लेकर वह नाराज हुईं। युवक ने तत्काल निधि के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।

हालांकि, मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया
घटना की जानकारी मिलते ही निधि की मां और बहन उनके कमरे में पहुंचीं। परिजनों ने उन्हें नीचे उतारा और तत्काल अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

सोशल मीडिया पर थी सक्रिय, ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जीते थे खिताब
निधि तिवारी सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं और बतौर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उनकी पहचान थी। वह स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती थीं।

जानकारी के मुताबिक उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में खिताब भी जीते थे।

पुलिस कर रही जांच
मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है।

पुलिस घटनास्थल, परिजनों के बयान और उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट होंगी।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 8 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 8 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 9 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 9 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 9 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 9 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 9 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 9 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 9 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 10 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 10 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 10 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 10 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 10 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 10 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 10 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 10 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 10 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!