खबर
Top News

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर: फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 3:23 pm
शेयर करें:
फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में बांग्लादेशी नागरिकों को कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट दिलाने वाले नेटवर्क की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। एसटीएफ ने अब तक 75 आरोपियों को चिह्नित किया है।

इनमें बांग्लादेशी नागरिकों के लिए फर्जी दस्तावेज, पते और गवाही उपलब्ध कराने वालों के साथ अन्य संदिग्ध लोग शामिल हैं। इनमें से 19 आरोपी अभी फरार हैं और प्रत्येक पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

पांच जिलों में मठों के पते का इस्तेमाल
एसटीएफ डीआईजी राहुल लोढ़ा के मुताबिक, जांच में भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, डबरा और पांढुर्णा के बौद्ध मठों के पतों का इस्तेमाल कर पासपोर्ट बनवाने की बात सामने आई है।

भोपाल के अन्नानगर स्थित एक मठ के पते से ही करीब 40 पासपोर्ट जारी होने की जानकारी जांच में सामने आई थी। डबरा से 17 और बैतूल से 11 पासपोर्ट के मामले भी जांच के दायरे में हैं।

एसटीएफ अब यह भी जांच कर रही है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर तैयार किए गए आवेदन पासपोर्ट की प्रक्रिया से कैसे आगे बढ़े। पासपोर्ट सेवा केंद्र से जुड़े कर्मचारियों और अन्य सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में है।

70 पासपोर्ट में 50 पर तीन ही गवाह
जांच में सबसे अहम कड़ी तीन गवाहों के रूप में सामने आई है। करीब 70 संदिग्ध पासपोर्ट में से 50 मामलों में गया प्रसाद गौतम, गुलाब राय और रियाल चौधरी उर्फ भंते मेतानंद गवाह बने थे।

कई पासपोर्ट आवेदनों में इन्हीं लोगों के मोबाइल नंबर भी दर्ज मिले हैं। एसटीएफ इसी कड़ी के आधार पर नेटवर्क के दूसरे सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

गुलाब राय और भंते की मुलाकात से जुड़ी अहम कड़ी
जांच में सामने आया है कि फरार आरोपी गुलाब राय की मुलाकात रियाल चौधरी से बैतूल के आमला में एक शिविर के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों झांसी में आयोजित शिविर में भी मिले।

2022 में डबरा के आंबेडकर पार्क में आयोजित शिविर से भी इनके संपर्क में आने की जानकारी सामने आई है। एसटीएफ गुलाब राय की तलाश कर रही है। जांच एजेंसी को उसके झांसी में छिपे होने की जानकारी मिलने की बात सामने आई है।

19 फरार आरोपियों की तलाश, कई राज्यों में टीमें
फरार आरोपियों में डबरा के गुलाब राय समेत दो, भोपाल के 14 और बैतूल के तीन आरोपी शामिल बताए हैं। इनकी तलाश के लिए एसटीएफ की टीमें मध्यप्रदेश के अलावा असम, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और पंजाब में संभावित ठिकानों की जांच कर रही हैं।

सरपंच से भंते तक का सफर, अब STF की गिरफ्त में
गिरफ्तार आरोपी गया प्रसाद गौतम चिनोर के बनवार गांव का रहने वाला बताया गया है। वह 1994 में गांव का सरपंच रह चुका है। 2019 में उसने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली और बाद में डबरा के सिमरिया टेकरी स्थित आंबेडकर पार्क में भंते के रूप में रहने लगा। एसटीएफ ने 23 सितंबर को उसे गिरफ्तार किया। यह इस मामले में छठी गिरफ्तारी थी।

भोपाल बना नेटवर्क की अहम कड़ी
जांच में भोपाल का कनेक्शन सबसे बड़ा सामने आया है। अन्नानगर स्थित मठ के पते से 40 पासपोर्ट जुड़े मिले हैं। इसके अलावा डबरा से 17 और बैतूल से 11 पासपोर्ट की जानकारी सामने आई है। शुरुआती जांच में पांच जिलों से कुल करीब 70 संदिग्ध पासपोर्ट सामने आ चुके हैं।

2026 में ऐसे खुलता गया पूरा नेटवर्क
एसटीएफ ने सितंबर 2026 में मामले की जांच तेज की। 7 सितंबर को रियाल चौधरी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद विप्लव अधिकारी समेत अन्य आरोपियों तक जांच पहुंची।

इसके बाद भोपाल के अन्नानगर स्थित मठ के पते से बड़ी संख्या में पासपोर्ट जारी होने का खुलासा हुआ। 18 सितंबर को भोपाल में पांच लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई।

इसके बाद जांच में प्रियान रॉय, जॉय चौधरी, नसीम अख्तर और गया प्रसाद गौतम की गिरफ्तारी हुई। 24 सितंबर तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई थी।

अब सरकारी सिस्टम की भूमिका भी जांच के घेरे में
एसटीएफ अब केवल फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले आरोपियों तक सीमित नहीं है। पुलिस वेरिफिकेशन, जन्म प्रमाण पत्र, निवास संबंधी दस्तावेज और पासपोर्ट सेवा केंद्र की प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की भी जांच की जा रही है।

जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि एक ही मठ के पते और कुछ गवाहों के जरिए इतने पासपोर्ट आखिर कैसे जारी हो गए। जांच आगे बढ़ने के साथ इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों और फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट हासिल करने वालों की भूमिका भी सामने आने की संभावना है।

संबंधित समाचार

कम बारिश के बाद अलर्ट
Top News

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

1 minute ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

4 minutes ago
बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

11 minutes ago
मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!
Top News

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

14 minutes ago
वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान
Top News

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

21 minutes ago
स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला
Top News

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

31 minutes ago
प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद: सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

37 minutes ago
विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम
Top News

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

38 minutes ago
भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी
Top News

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

41 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

44 minutes ago
कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर
Top News

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

about 1 hour ago
हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली
Top News

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

about 1 hour ago
कम बारिश ने बढ़ाई चिंता
Top News

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

about 1 hour ago
फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज
Top News

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

about 1 hour ago
मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत
Top News

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

about 1 hour ago
इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक
Top News

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

about 1 hour ago
बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग
Top News

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

about 1 hour ago
मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं
Top News

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

about 1 hour ago
शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार
Top News

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!