सुपर कॉरिडोर पर 103 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
क्राइम ब्रांच ने सुपर कॉरिडोर स्थित मेट्रो पिलर नंबर 210 के पास कार्रवाई करते हुए 103.55 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बिना नंबर की होंडा हॉरनेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 10 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है।
डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार कल क्राइम ब्रांच की टीम सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की काले रंग की होंडा हॉरनेट से एक युवक आता दिखाई दिया।
पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन मोटरसाइकिल फिसलने से वह गिर गया। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अयाज हुसैन (19) निवासी इंदौर बताया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की बाईं जेब से पन्नी में रखी 103.55 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली।
मामले में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शाहनवाज (20) को भी पकड़ा है। दोनों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अयाज आठवीं तक पढ़ा है और मजदूरी करता है, जबकि शाहनवाज चूडिय़ां बनाने का काम करता है।
अयाज के खिलाफ चंदन नगर थाने में वर्ष 2023 में आर्म्स एक्ट सहित मारपीट के मामले में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली है। क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को एमडी ड्रग्स कहां से मिली और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।
मामले में अन्य संभावित आरोपियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा:हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल:अनोखा शृंगार बना आकर्षण का केंद्र; दर्शन को उमड़ी भीड़

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

मिठाई के पैकेट में मिले रेंगते कीड़े:कस्टमर ने फूड विभाग से की शिकायत; टीम ने लिए सैंपल

कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे मंत्री:वर्चुअली हुए शामिल; महिला पार्षद पर टिप्पणी के बाद फिर चर्चा में

जिम से लौटते समय छात्र पर हमला:बेल्ट से पीटा; बचाने आए दोस्त को भी लात-घूंसे मारे, 3 को हिरासत में लिया

देखिए वीडियो:केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’

आज नो कार डे:लोक परिवहन, साइकिल से अथवा पैदल चलने की लोगों से अपील

संध्या यादव मेरी बेटी जैसी:महिला पार्षद पर की टिप्पणी पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद

कांग्रेस विधायक की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती:FIR छिपाने का आरोप; याचिका पर सुनवाई से तय होगी आगे की स्थिति

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!