सट्टा-जुआ खेलते छह जुआरियों को धरदबोचा: यशवंत क्लब से रेलवे स्टेशन तक तुकोगंज पुलिस का धावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तुकोगंज पुलिस ने अवैध सट्टा और जुए के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तुकोगंज इलाके में दो अलग-अलग ठिकानों पर छापा मारकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यशवंत क्लब के मेन गेट के पास खुलेआम सट्टा लिखने वाले आरोपी से लेकर रेलवे स्टेशन के पास मांग पत्ती खेल रहे जुआरियों तक पुलिस ने दबिश देकर रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई में नकदी, सट्टा पर्चियां, मोबाइल और ताश जब्त की गई है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि यशवंत क्लब के मेन गेट के पास खुलेआम सट्टा लिखा जा रहा हैं सूचना पर टीम ने दबिश देकर गोमा की फैल निवासी 28 वर्षीय हेमंत वर्मा को पकड़कर उसके पास से सट्टा पर्चियां, नकदी बरामद की।
पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह अपने सट्टे का हिसाब वाहिद लाला उर्फ वाहिद अंसारी को भेजता था। इसके बाद पुलिस ने कथित मेन खाईवाल वाहिद अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हाथ से लिखी चार सट्टा पर्चियां, 800 रुपए, एक लीड पेन और सैमसंग गैलेक्सी ए-23 मोबाइल जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तुकोगंज पुलिस ने सट्टा एक्ट की धारा 4(क) में केस दर्ज किया गया है।
इसी तरह तुकोगंज पुलिस ने दूसरी कार्रवाई नए रेलवे स्टेशन के पास बाल विनय मंदिर स्कूल की दीवार के पीछे की। यहां पुलिस टीम ने ताश से मांग पत्ती खेल रहे चार युवकों को घेराबंदी कर धर दबोचा।
पकड़े गए आरोपियों में मनीष वर्मा, विकास मौर्य, अभिषेक नायक और शिवम केवट शामिल हैं। चारों आरोपी गोमा की फैल क्षेत्र के रहने वाले हैं। मौके से पुलिस ने 52 ताश के पत्तों की गड्डी और 1100 रुपए जब्त किए।
आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने में एएसआई अटल बिहारी शर्मा, प्रआर. राजू सिंह, देवेंद्र जादौन, राजीव यादव और राहुल जाट की भूमिका रही।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!