श्रेष्ठा जोशी बनीं इंदौर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष: पार्टी ने जारी की नई नियुक्ति सूची; 8 जिलों में महिला मोर्चा को नई जिम्मेदारियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्तियों के क्रम में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों की नई नियुक्तियां की हैं। शनिवार को जारी सूची में श्रेष्ठा जोशी को इंदौर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर संगठन में लंबे समय से चल रही चर्चा पर अब विराम लग गया है।
भाजपा महिला मोर्चा मध्यप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से नियुक्तियों की सूची जारी की है। सूची में सतना, मऊगंज, जबलपुर ग्रामीण, इंदौर और नरसिंहपुर सहित कई जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इंदौर में श्रेष्ठा जोशी को मिली कमान
जारी सूची के अनुसार श्रेष्ठा जोशी को इंदौर जिले की महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्रेष्ठा जोशी भाजपा महिला मोर्चा से लंबे समय से जुड़ी रही हैं और संगठन में पहले भी जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं।
इंदौर महिला मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए श्रेष्ठा जोशी के साथ कुछ अन्य नाम भी चर्चा में थे। संगठन ने आखिरकार श्रेष्ठा जोशी के नाम पर मुहर लगाई।
इन जिलों में भी नई नियुक्तियां
जारी सूची के मुताबिक सुष्मिता सिंह को सतना की अध्यक्ष और रत्ना चतुर्वेदी को सतना की महामंत्री बनाया गया है। वहीं सुनीता पटेल को मऊगंज की अध्यक्ष और प्रीति गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है।
श्रीमती रश्मि चावला को जबलपुर ग्रामीण की अध्यक्ष, माधुरी जायसवाल को इंदौर की महामंत्री और निशा सोनी को नरसिंहपुर की अध्यक्ष बनाया गया है।
नई नियुक्तियों के साथ भाजपा महिला मोर्चा संगठन को जिला स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
संबंधित समाचार

शहर में स्वाइन फ्लू का दूसरा केस:एच1एन1 संक्रमित मरीज निजी अस्पताल में भर्ती; इसी हफ्ते एक महिला की हुई थी मौत

निजी जमीन से सड़क निकालने पर विवाद:विरोध के बाद टला भूमिपूजन; जमीन मालिक बोले- बिना अनुमति कैसे बनेगी रोड

पत्थर से टकराई गाड़ी, मदद के बहाने घेरा और लूट लिया परिवार:चार बदमाशों को पांच-पांच साल की सजा

जेब्रा क्रॉसिंग पर रील बनाना पड़ा भारी:इन्फ्लुएंसर युवती पर एफआईआर; मोबाइल जब्त, बोली- ‘नहीं तोड़ा नियम’

पति-पत्नी समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:लाखों की ब्राउन शुगर; एमडी और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी फरार

26 अगस्त को लौटना था उज्बेकिस्तान, उससे पहले मौत:पति से मिलने आई एमबीबीएस की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

मकान में लगी भीषण आग:बैटरियों में लगी चिंगारी से फैली लपटें; कई टैंकर पानी डालने के बाद भी धधकता रहा सामान

बस से उतरा, हाईवे पार करते ही मौत:पिकअप ने पांचवीं के छात्र को रौंदा; परिवार का इकलौता बेटा था

24 कमियां मिलीं, फिर भी सीधे लाइसेंस सस्पेंड करना पड़ा भारी:हाईकोर्ट ने फाइव स्टार होटल का किचन खोलने के दिए आदेश

खाद्य सुरक्षा में गड़बड़ी पड़ी भारी:शहर के दो बार लाइसेंस निलंबित; कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 आरक्षित निरीक्षकों को नई पदस्थापना; इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बदले अधिकारी

एटीएम से कैश, फिर यूसएसडीटी और टेलीग्राम:पुलिस ने खोला चीन कनेक्शन वाला साइबर ठगी का नेटवर्क; आरोपी गिरफ्तार

धर्मांतरण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन:हजारों लोग सड़क पर उतरे; दी आंदोलन की चेतावनी

पट्टे की जमीनों में बड़ा खेल:कलेक्टर ने रद्द किया नामांतरण; अब बेशकीमती सरकारी जमीनों की खुलेगी कुंडली

बच्चों को साथ लेकर शिक्षक बनने की जंग:अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी; 25 हजार पदों की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

प्रमोशन अटका तो बढ़ा विवाद:उप वन क्षेत्रपालों को पदोन्नति नहीं; मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से किया किनारा

युवती ने की आत्महत्या:मां ने मोबाइल छीना तो लगा ली फांसी; साड़ी से फंदा बनाकर कमरे में झूली

वीडियो देखिये, अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेगी राशि:लापरवाही पर अफसरों का इंक्रीमेंट बंद; मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द; किसी की नौकरी तो किसी की परीक्षा पर पड़ा असर

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान:जांच में फूड पॉइजनिंग के लक्षण नहीं मिले; सभी बच्चे स्वस्थ
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!