दिग्गज कॉमेडियन के घर पर फायरिंग: बाइक से आए थे हमलावर; पहले कैफे पर भी हो चुका है हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अमृतसर।
दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर के बाहर सोमवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर दो राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए।
आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अमृतसर के पॉश इलाके हॉली सिटी में कपिल शर्मा का घर स्थित है। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि फायरिंग कपिल शर्मा के घर को निशाना बनाकर की गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने गोली चलने की बात कही है।
इलाके को सील किया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया। आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के समय घर में कौन-कौन मौजूद था। जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा फिलहाल अपने परिवार के साथ मुंबई में हैं।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
जांच के दौरान पुलिस ने घर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है। DVR भी कब्जे में लेकर हमलावरों के आने-जाने के रास्तों और उनकी पहचान का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल हमलावरों की मंशा स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मामले को लेकर कहा कि कुछ लोग घटना को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही आधिकारिक बयान जारी करेगी और लोगों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।
पहले कैफे पर हुई थी फायरिंग
गौरतलब है कि, इससे पहले कनाडा के सरे शहर में स्थित कपिल शर्मा के ‘Kap’s Cafe’ के बाहर भी गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। उन मामलों की जिम्मेदारी कथित तौर पर कुछ खालिस्तानी समर्थक संगठनों ने ली थी। अब अमृतसर में हुई फायरिंग के बाद पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इस घटना का संबंध पुराने मामलों या किसी धमकी और फिरौती नेटवर्क से तो नहीं है।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!