कारोबारी के घर पर फायरिंग: बदमाशों ने कट्टों से दागी गोलियां; इलाके में फैली दहशत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित नारायण विहार कॉलोनी में शनिवार रात बदमाशों ने एक हार्डवेयर कारोबारी के घर पर कट्टों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी।
10 महीने से चल रहा था विवाद
पीड़ित तहसीलदार राठौर के मुताबिक, आरोपी पिछले करीब 10 महीनों से मकान खाली कराने के लिए दबाव बना रहे थे। विवाद उस मकान को लेकर है, जिसे उन्होंने साल 2023 में नोटरी के जरिए खरीदा था। आरोपी पक्ष अब भी उस पर अपना दावा जता रहा है।
दिन में धमकी, रात में हमला
घटना से पहले शनिवार दोपहर आरोपी अमित राठौर अपने साथियों कुलदीप राठौर, अनिल परमार और अन्य लोगों के साथ घर पहुंचा और जबरन कब्जे की कोशिश की। मोहल्ले वालों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया, लेकिन रात करीब 11:30 बजे आरोपी फिर लौटे और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
गोलियों की आवाज से पूरी कॉलोनी में दहशत फैल गई। हमलावर जाते-जाते धमकी देकर गए कि मकान खाली नहीं किया तो अंजाम और गंभीर होगा।
CCTV में कैद हुई वारदात
फायरिंग की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। इसके अलावा फरियादी पक्ष ने मोबाइल से बनाए वीडियो भी पुलिस को सौंपे हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है।
पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी फरार
गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटनास्थल से पुलिस ने खाली खोखे और अन्य सबूत बरामद किए हैं। थाना प्रभारी के अनुसार, मुख्य आरोपी अमित राठौर सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!