ड्राय डे पर दुकानें बंद: गली-मोहल्लों में जमकर बिकी; शहरभर में पुलिस ने दबोचे कई तस्कर, कच्ची से लेकर देसी–अंग्रेजी शराब जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गणतंत्र दिवस पर जब शहरभर में ड्राय डे के चलते शराब दुकानें बंद रहीं, उसी दौरान अवैध शराब तस्कर बेखौफ होकर कच्ची, देसी और अंग्रेजी शराब की तस्करी करते नजर आए।
शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई तस्करों को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की।
पहले मामले में तेजाजी नगर पुलिस ने ग्राम मोरोद से महिला तस्कर रीना परमार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। परदेशीपुरा पुलिस ने डीके गार्डन सुगनी देवी कॉलेज के पास से दुर्गेश लोकर, निवासी नंदा नगर को पकड़ा।
तलाशी में उससे 18 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई। हीरा नगर पुलिस ने सार्वजनिक शौचालय के पास से हिमांशु निवासी सूरज नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर देसी शराब जब्त की गई।
अग्रसेन चौराहे पर धराया तस्कर
भंवरकुआं पुलिस ने अग्रसेन चौराहा क्षेत्र से सोनू चौरसिया को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 क्वार्टर देसी शराब बरामद की।
इसी प्रकार आईटी पार्क के पास पुलिस ने मुकेश आरटिया निवासी शुक्ला नगर को पकड़ा। उसके कब्जे से 16 क्वार्टर देसी शराब जब्त की गई।
वहीं चंदन नगर पुलिस ने एचपी गैस गोदाम के पास से नीरज खरे को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 23 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई।
इधर, हातोद पुलिस ने ग्राम काकरिया रोड से धूल सिंह खेर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20 क्वार्टर देसी शराब जब्त की गई।
व्यवस्था पर सवाल
ड्राय डे के बावजूद शहर के अलग-अलग इलाकों में इस तरह खुलेआम अवैध शराब की बिक्री ने निगरानी और रोकथाम व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हालांकि पुलिस का कहना है कि लगातार कार्रवाई की जा रही है और अवैध तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
संबंधित समाचार

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!