शोहरब ने सौरभ बनकर की दोस्ती: धर्म छिपाकर जिहादी ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर छोड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
एक महिला आरक्षक ने स्थानीय अधिवक्ता शोहरब शेख अख्तर पर नाम और पहचान छिपाकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने के बाद साथ छोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोर्ट में हुई थी पहचान
महिला आरक्षक के अनुसार, वर्ष 2024 में कोर्ट ड्यूटी के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोप है कि उसने अपना नाम सौरभ सिंह राजपूत बताकर पहचान बनाई। बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा।
शादी करने का भरोसा दिया
पीड़िता का कहना है कि उसने आरोपी को पहले ही बता दिया था कि वह तलाकशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसके बावजूद आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिया और इसी विश्वास के आधार पर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी कई बार वकील की वर्दी में उसके घर आता था, जिससे परिवार को भी उस पर भरोसा हो गया।
सोशल मीडिया से पता चली हकीकत
बाद में सोशल मीडिया के जरिए महिला को पता चला कि आरोपी का वास्तविक नाम शोहरब शेख है और वह पहले से विवाहित है। महिला का आरोप है कि जब उसने इस बारे में सवाल किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
गर्भवती होने और दबाव बनाने का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। अब जब वह गर्भवती है, तो आरोपी बच्चे को स्वीकार करने से इनकार कर रहा है और गर्भपात कराने का दबाव बना रहा है।
डीएनए टेस्ट की मांग
महिला ने कहा है कि वह डीएनए जांच के लिए तैयार है और आरोपी का भी डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी उसे अपने घर ले गया, जहां उससे कलमा पढ़वाया गया, रोजे रखवाए गए और आरोप है कि उसे गोमांस भी खिलाया गया। महिला का कहना है कि इसके बाद भी आरोपी ने शादी नहीं की और अब उससे दूरी बना ली।
संगठन ने कार्रवाई की मांग की
महिला के साथ धर्म सेना संगठन के प्रतिनिधि भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
पुलिस ने शुरू की जांच
सीएसपी भगत सिंह गठोरिया ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि आरोपी ने नाम और धर्म छिपाकर दोस्ती की तथा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।
फिलहाल आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। मामले में लगाए गए आरोपों की सत्यता पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!