यूएस वीजा आवेदकों को झटका: इंटरव्यू अपॉइंटमेंट पर लगी रोक; नई तारीख का करना होगा इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। ट्रंप प्रशासन ने दुनियाभर में अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में इमिग्रेंट वीजा इंटरव्यू की तय अपॉइंटमेंट्स में बदलाव शुरू कर दिया है। जिन आवेदकों की इंटरव्यू तारीख पहले से तय थी, उन्हें ईमेल के जरिए बताया जा रहा है कि उनकी अपॉइंटमेंट बदल दी गई है और नई तारीख की जानकारी बाद में दी जाएगी।
दुनियाभर में शुरू हुआ ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, सभी अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में एक ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसके चलते वीजा सेवाओं से जुड़ी अपॉइंटमेंट्स में बदलाव किया जा रहा है।
हालांकि, मंत्रालय ने ट्रेनिंग की अवधि या इसके पूरा होने की निश्चित तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इससे वीजा आवेदकों में असमंजस बढ़ गया है और नई इंटरव्यू तारीख के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है।
आवेदकों की जांच पर रहेगा ज्यादा फोकस
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेनिंग का उद्देश्य कांसुलर अधिकारियों को ऐसे आवेदकों की पहचान करने में मदद करना है, जिनके अमेरिका में सरकारी सहायता पर निर्भर होने की संभावना हो सकती है। साथ ही वीजा आवेदनों की जांच को अधिक व्यापक और एक समान प्रक्रिया के तहत करने पर जोर दिया जाएगा।
ट्रंप सरकार पहले से ही सख्त
ट्रंप प्रशासन अपने दूसरे कार्यकाल में इमिग्रेशन को लेकर लगातार सख्त रुख अपना रहा है। अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ वीजा और ग्रीन कार्ड रद्द करने तथा कुछ मामलों में आवेदन खारिज करने जैसे कदम भी उठाए गए हैं।
सरकार का कहना है कि इन उपायों का उद्देश्य अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा मजबूत करना है। हालांकि, इमिग्रेशन नीतियों को लेकर प्रशासन को अदालतों से कुछ मामलों में झटका भी लगा है।
आवेदकों के लिए अब नई तारीख का इंतजार
फिलहाल अमेरिकी दूतावासों की ओर से जिन आवेदकों की अपॉइंटमेंट बदली गई है, उन्हें नई तारीख के लिए अलग से जानकारी मिलने का इंतजार करना होगा। नई इंटरव्यू डेट कब मिलेगी, इस पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अभी कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं बताई है।
संबंधित समाचार

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!