शिप्रा आरती की कमान अब महाकाल मंदिर समिति के हाथ: रामघाट पर वेदपाठी बटुकों ने की आरती; अब रोज समिति कराएगी आयोजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शिप्रा नदी के रामघाट पर प्रतिदिन होने वाली मां शिप्रा की आरती की जिम्मेदारी अब श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने संभाल ली है। गुरुवार से नई व्यवस्था की शुरुआत हो गई। पहले आरती का आयोजन पंडा समिति की ओर से किया जाता था। अब महाकाल मंदिर समिति प्रतिदिन आरती कराएगी और आने वाले दिनों में इसे और भव्य स्वरूप देने की तैयारी है।
वेदपाठी बटुकों ने की मां शिप्रा की आरती
नई व्यवस्था के तहत गुरुवार को रामघाट पर श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में अध्ययनरत वेदपाठी बटुकों ने मां शिप्रा की आरती की। इसके लिए मंदिर समिति ने संबंधित विभागों को पहले ही पत्र भेजकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा था।
अब प्रतिदिन रामघाट पर महाकाल मंदिर समिति की ओर से ही आरती का आयोजन किया जाएगा। आने वाले समय में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए आरती को अधिक व्यवस्थित और भव्य बनाने की योजना है।
विवाद के बाद निगम ने जब्त किया था आरती का सामान
करीब दो महीने पहले शिप्रा आरती के दौरान पंडा समिति से जुड़े लोगों और श्रद्धालुओं के बीच विवाद और मारपीट का वीडियो सामने आया था। इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए आरती से संबंधित सामान जब्त कर लिया था।
इसके बाद 26 जुलाई को नगर निगम ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए मौके पर बचा हुआ आरती का सामान भी जब्त कर लिया था। अब आरती की व्यवस्था महाकाल मंदिर समिति के हाथ में आने के साथ रामघाट पर नई व्यवस्था के तहत नियमित आयोजन शुरू हो गया है।
संबंधित समाचार

पीसीसी चीफ बोले:मुख्यमंत्री के पास अब 800 दिन का समय बचा; हर जिले में छात्रों और अभिभावकों के साथ होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल:1 घंटे की क्लास में बताई सिस्टम की सच्चाई

मोटर चालू करने के दौरान हादसा:किसान को लगा करंट; स्टार्टर का स्विच दबाते ही गिर पड़े, हुई मौत

दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे:सोने-चांदी के जेवर और 35 हजार रुपए ले गए बदमाश; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध हिरासत में

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!