खबर
Top News

शादी के नाम पर युवाओं को बनाती थी शिकार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अप्रैल 2026, 7:14 pm
शेयर करें:
शादी के नाम पर युवाओं को बनाती थी शिकार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एमडी ड्रग्स के तेजी से फैलते नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। खजराना पुलिस ने जिस महिला तस्कर फिरदौस बी को गिरफ्तार किया है उसका कनेक्शन अब राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के ड्रग्स माफियाओं से जुड़ा मिला है। जांच में सामने आया है कि वह बुर्का पहनकर युवाओं तक उनकी डिमांड पर ड्रग्स पहुंचाती थी और मैरिज ब्यूरो की आड़ में पूरा नेटवर्क चला रही थी।

यह खुलासा सिर्फ एक महिला तस्कर की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उस खतरनाक ट्रेंड की ओर इशारा है जहां ड्रग्स माफिया नए-नए तरीकों से युवाओं को निशाना बना रहे हैं व शहर में नेटवर्क फैला रहे हैं।

डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक के मुताबिक इस पूरे एमडी ड्रग्स रैकेट में अब तक फिरदौस बी सहित छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कल फिरदौस बी को जेल भेज दिया गया, जबकि उसे ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी नारायण से पूछताछ जारी है। जांच में एक और बड़े ड्रग्स माफिया का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

मैरिज ब्यूरो बना ‘कवर’, युवाओं को बनाया ग्राहक- पुलिस के मुताबिक फिरदौस बी ने खजराना इलाके में मैरिज ब्यूरो खोल रखा था, जो असल में ड्रग्स नेटवर्क का कवर था। वह पहले युवाओं को एमडी ड्रग्स की लत लगाती थी और फिर उन्हें नियमित ग्राहक बना लेती थी। इसके जरिए उसने शहर में एक मजबूत सप्लाई चैन खड़ी कर ली थी।

इस नेटवर्क में पहले गिरफ्तार हो चुका आरोपी ओसामा भी अहम कड़ी निकला है। उसने चंदन नगर क्षेत्र में पेडलर्स और युवाओं की एक टीम तैयार कर रखी थी, जो अलग-अलग इलाकों में ड्रग्स सप्लाई करती थी। पुलिस का मानना है कि यह नेटवर्क शहर के कई हिस्सों में सक्रिय था और लगातार फैल रहा था।

पति की मौत के बाद बना ड्रग्स कनेक्शन
जांच में सामने आया है कि फिरदौस बी का पति महेंद्र परिहार, जो चित्तौड़गढ़ का रहने वाला था, उसकी कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। महेंद्र का दोस्त नारायण भी उसी गांव का रहने वाला है। पति की मौत के बाद फिरदौस नारायण के संपर्क में आई और यहीं से ड्रग्स तस्करी के धंधे में उतर गई। इसके बाद उसने बुर्का पहनकर सप्लाई करना शुरू किया, ताकि पहचान छिपी रहे और पुलिस की नजर से बच सके।

राजस्थान से इंदौर तक फैला नेटवर्क
पुलिस जांच में साफ हुआ है कि यह सिर्फ स्थानीय स्तर का मामला नहीं, बल्कि राजस्थान-इंदौर लिंक वाला संगठित ड्रग्स नेटवर्क है। चित्तौड़गढ़ से सप्लाई, इंदौर में डिस्ट्रीब्यूशन और लोकल पेडलर्स के जरिए युवाओं तक पहुंच, इस पूरी चेन को पुलिस अब तोड़ने में जुटी है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। नेटवर्क के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। ड्रग्स लेने वाले युवाओं की भी पहचान होगी। अन्य राज्यों से जुड़े कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 13 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 13 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 13 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 13 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 13 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 13 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 13 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 13 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 13 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 13 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 13 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 13 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 14 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 14 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 14 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 14 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 14 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 14 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 14 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!