फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आजाद नगर थाना क्षेत्र में खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति को घर से उठाने, उसके साथ मारपीट करने और एमडी ड्रग्स के केस में फंसाने की धमकी देकर 4 हजार रुपए वसूलने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान शाहरुख उर्फ पेट्रोल के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने भैया पठान के कहने पर पूरा खेल किया था।
पुलिस के मुताबिक हुसैनी मस्जिद क्षेत्र निवासी इमरान खान ने शिकायत में बताया था कि 28 सितंबर की रात करीब 3 बजे कुछ लोग उसके घर पहुंचे थे। आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और उसे काली स्कॉर्पियो में बैठाकर अपने साथ ले गए।
इसके बाद उसके साथ मारपीट की और एमडी ड्रग्स के मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग की। डर के चलते इमरान ने आरोपियों को 4 हजार रुपए दिए थे।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को शाहरुख उर्फ पेट्रोल, भैया पठान और उसके दो साथियों पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस टीम ने शाहरुख उर्फ पेट्रोल को बायपास स्थित नायतामुंडला क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया।
पुलिस के मुताबिक शाहरुख गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने लगा। इसी दौरान वह गिरकर घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज कराया।
भैया ने दो दोस्तों को पहले बैठाया, फिर मुझे बुलाया
पुलिस पूछताछ में शाहरुख ने बताया कि भैया पठान ने पहले अपने दो दोस्तों को स्कॉर्पियो में बैठाया था। इसके बाद उसे घर से बुलाकर वाहन में बैठाया। आरोप है कि भैया पठान ने उससे कहा कि क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर जाना है।
इमरान को डराना-धमकाना, उसके साथ मारपीट करना और उससे रुपए मांगना है। उसके पास जितने भी रुपए मिले उन्हें लेकर आने के लिए कहा गया था।
पुलिस अब आरोपी के इस बयान की भी जांच कर रही है कि इस पूरी साजिश में भैया पठान और उनके साथ मौजूद दोनों युवकों की क्या भूमिका थी।
घटना में इस्तेमाल वाहन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। मामले में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
पूछताछ और जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर इस तरह की और वारदातें की गई हैं या नहीं।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!