पड़ोसी की धमकियों से परेशान सिलाई कारीगर ने खाया जहर: इलाज के दौरान मौत; 10 दिन पहले की थी मारपीट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गांधी नगर क्षेत्र में रहने वाले एक सिलाई कारीगर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार ने पड़ोसी पर लगातार प्रताड़ित करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया
गांधी नगर पुलिस के मुताबिक, शंकर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय गजानंद ने मंगलवार को खेत में जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रात में उनकी मौत हो गई।
पड़ोसी ने की थी मारपीट
परिजनों के अनुसार, गजानंद सिलाई का काम करते थे और परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं। परिवार का आरोप है कि 10 मई को पड़ोस में रहने वाले मेहताब सिंह ने गजानंद के साथ मारपीट की थी। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी और करीब 10 टांके लगे थे। इस मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।
मानसिक तनाव में रहने लगे थे गजानंद
परिवार का कहना है कि आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद लगातार गजानंद को धमका रहा था। वह कहता था कि पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकी। इन धमकियों के कारण गजानंद मानसिक तनाव में रहने लगे थे।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गांधी नगर थाना पुलिस परिवार के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!