सात बरस के छात्र की ऐसे गई जान: दो महीने क्यों रहा कोमा में; शिक्षिका पर क्या आरोप लगाए परिजनों ने, एसआईटी किस बात की कर रहा जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दमोह।
जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां तीसरी कक्षा के 7 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि होमवर्क नहीं करने पर स्कूल की शिक्षिका ने बच्चे को स्केल से बेरहमी से पीटा, जिसके बाद वह करीब दो महीने तक कोमा में रहा और अंततः भोपाल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
परिवार के अनुसार, 19 फरवरी को तेंदूखेड़ा स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका देवींद्री ठाकुर ने काव्य के हाथ-पैर और सिर पर मारपीट की थी। इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ती चली गई तेज बुखार, खाना-पीना बंद और फिर बेहोशी की स्थिति। पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर भोपाल के अस्पतालों में इलाज चला। परिजनों का दावा है कि एमआरआई में सिर में सूजन पाई गई थी। बच्चे का इलाज जबलपुर और फिर एम्स भोपाल में चला, जहां शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई।
मामले ने तूल तब पकड़ा जब परिजन शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले दर्ज रिपोर्ट में आरोपियों के नाम हटा दिए गए थे और शिकायतों के बावजूद समय पर ठोस जांच नहीं हुई। वहीं, बच्चे की मौसी का दावा है कि शिकायत करने पर शिक्षिका ने कहा था-मारेंगे नहीं तो बच्चे पढ़ेंगे कैसे।
घटना के बाद पुलिस ने शव का पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। तेंदूखेड़ा थाना पुलिस के मुताबिक, पहले मारपीट का मामला दर्ज किया गया था, अब मौत के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है, जो पूरे घटनाक्रम की जांच करेगा।
उधर, स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका को पहले ही हटा देने की बात कही है और इलाज में आर्थिक मदद का दावा किया है। इधर, परिजन शव लेकर तेंदूखेड़ा पहुंचे और थाने के सामने प्रदर्शन किया, जिससे दमोह-जबलपुर मार्ग पर जाम लग गया। स्थिति को संभालने के लिए आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाइश दी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!