खबर
Top News

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने के मामले में आरोपी के पिता, मां व भाई पर केस: समझौते का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 मई 2026, 6:05 pm
शेयर करें:
दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने के मामले में आरोपी के पिता, मां व भाई पर केस

समझौते का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म पीड़िता को पुराने केस में समझौते का दबाव बनाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। डरी-सहमी पीड़िता करीब 15 दिन तक शहर छोड़कर बाहर रही, जिसके बाद हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने बताया 29 नवंबर 2025 को सूफियान व आमिर अली के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज कर आमिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि सूफियान विदेश भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पक्ष के लोग परेशान कर रहे थे। उसने सभी नंबर ब्लॉक कर दिए थे और संपर्क खत्म कर दिया था।

5 मई 2026 की शाम वह गुलाब बाग कॉलोनी स्थित ऑफिस से घर लौट रही थी, तभी पेट्रोल पंप के पास सुफियान के पिता इरशाद अंसारी, मां और भाई ने उसे रोक लिया और धमकाते हुए कहा कि सूफियान के खिलाफ रिपोर्ट कर तुमने अच्छा नहीं किया, तेरे कारण हम परेशान हो रहे हैं।

तू शिकायत वापस लेकर राजीनामा कर ले, नहीं तो तुझे बर्बाद कर देंगे। इसके बाद युवती इंदौर छोड़कर बाहर चली गई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष के रिश्तेदार पहले भी तीन-चार बार उसे धमका चुके हैं। मामले में पुलिस ने दुष्कर्मी सूफियान के पिता इरशाद अंसारी, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 232(1) और 351(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

महिला को भेजे अश्लील मैसेज, पति तक पहुंचाई झूठी कहानियां

इंस्टाग्राम पर ‘चरित्रहनन’ का गंदा खेल!
सोशल मीडिया अब रिश्ते बिगाड़ने और महिलाओं को मानसिक रूप से तोड़ने का हथियार बनता जा रहा है। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवती को इंस्टाग्राम के जरिये लगातार अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजकर बदनाम करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने सिर्फ महिला को ही नहीं, बल्कि उसके पति तक को झूठे और भड़काऊ मैसेज भेजे, जिनमें महिला के चरित्र पर गंभीर आरोप लगाए गए।

मामला इतना बढ़ गया कि पीड़िता ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। भोलाराम मार्ग स्थित गर्ल्स होस्टल में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया 2 मई की रात से उसके पति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेजे जा रहे थे। इनमें शादी से पहले और शादी के बाद अन्य लोगों से संबंध होने जैसी झूठी और बेबुनियाद बातें लिखी गईं।

आरोपी ने महिला की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया को हथियार बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अमन ने उसे सीधे मैसेज कर परेशान करना शुरू किया और बाद में फोन पर गालियां देकर अभद्र भाषा में बात की। लगातार हो रही इस हरकत से युवती मानसिक तनाव में आ गई। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी की हरकतों से उसकी वैवाहिक जिंदगी प्रभावित हो रही है और उसे अपनी सुरक्षा को लेकर डर महसूस हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भंवरकुआं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सोशल मीडिया अकाउंट, चैट रिकॉर्ड्स और डिजिटल साक्ष्यों की जांच में जुटी है।

टैग:

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 18 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 18 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 18 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 19 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 19 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 19 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 20 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 20 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 20 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 20 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 20 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 20 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 20 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 20 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 20 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 21 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 21 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!