ससुराल भेजे गुंडे, सिर पर रिवाॅल्वर रखकर धमकाया, केस वापस लो वर्ना...: खुलासा फर्स्ट की सच्ची और तथ्यात्मक खबरों से बौखलाया वाघेला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
फर्जी पत्रकार, मासूम पत्नी का हत्यारा और हिंदू प्रेमिकाओं से संबंध रखने वाला कुख्यात भूमाफिया अजहर पटेल वाघेला खुलासा फर्स्ट की सच्ची और तथ्यात्मक खबरों से बौखला गया है। उसकी घटिया हरकतों, कारगुजारियों और कारस्तानियों का कच्चा काला चिट्ठा छपने के बाद पूरा वाघेला परिवार बौखलाया हुआ है। जिसका नतीजा ये है कि 18 मई की शाम अजहर पटेल वाघेला ने अपने ससुराल में गुंडों को भेजा और धमकाया कि वो उनकी बेटी अंजुम बी की हत्या को लेकर दायर केस वापस ले ले अन्यथा अंजाम बुरा होगा। वो उनके परिवार पर हमला कर देगा।
यदि खुलासा फर्स्ट की खबर सच्ची और तथ्यपरक नहीं होती तो वाघेला परिवार इतना बौखलाता क्यों? उसका बौखलाकर ससुराल में गुंडे भेजना इस बात का सबूत है कि खुलासा फर्स्ट की खबर सही है। धमकाने को लेकर अजहर के 70 वर्षीय ससुर मोहम्मद पटेल ने गौतमपुरा (देपालपुर) थाने में आवेदन दिया है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि 18 मई की शाम कुछ गुंडे एक वाहन में सवार होकर उनके देपालपुर से गौतमपुरा मार्ग पर ग्राम रुदाख्या स्थित घर पर आए और धमकाया कि बेटी अंजुम बी की हत्या को लेकर जो केस कोर्ट में लगा रखा है, वो वापस ले लो अन्यथा अंजाम अच्छा नहीं होगा। उनके परिवार पर हमला कर दिया जाएगा। हमने इंकार कर दिया और कहा कि बेटी की हत्या का केस वापस नहीं लेंगे। कोर्ट जो भी निर्णय करेगा वो हमें मान्य होगा।
इसके बाद एक गुंडे ने मेरे सिर पर बंदूक रख दी और कहा कि तुम्हें सात-आठ दिन का वक्त दे रहे हैं। वाघेला परिवार ने तुम्हें हिंदी में समझाने के लिए बोला है। समझ जाओ। यदि तुमने केस वापस नहीं लिया तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर दिया जाएगा। हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा। हमने तो सारी सेटिंग कर रखी है।
घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं
पटेल ने बताया कि इस घटना से बाद से वे और उनका पूरा परिवार भयभीत है और घर से बाहर निकलने में डर रहा है। वाघेला के गुंडे कभी भी किसी भी वक्त मुझ पर या मेरे परिवार पर जानलेवा हमला कर सकते हैं। उन्होंने आवेदन में ये भी लिखा है कि यदि उनके या किसी परिजन के साथ कोई घटना-दुर्घटना होती है तो उसका जिम्मेदार अजहर वाघेला व उसका परिवार ही होगा।
ये है पूरा मामला
दरअसल, 13 मई 2025 की रात्रि इंदौर के खजराना क्षेत्र के कुख्यात भूमाफिया और जमीनखोर इस्लाम पटेल के छोटे बेटे अजहर ने पत्नी अंजुम बी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसके पिता मोहम्मद पटेल का आरोप है कि अजहर ने बेटी की हत्या कर शव को पंखे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी। उसने या उसके परिवार ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी और शव को घर में पटके रखा, बाद में एंबुलेंस बुलाकर शव को रवाना कर दिया और खुद नहीं गए।
बाद में अस्पताल पहुंचे तो तुरंत भाग गए। वो दूसरे दिन सुबह 4 बजे इंदौर पहुंचे और अस्पताल पहुंचे तो देखा कि अंजुम बी के गले पर चोटों के निशान हैं, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। शव के पोस्टमार्टम के बाद वे लेकर अपने गांव रुदाख्या आ गए और दफनाया।
इसलिए कर दी हत्या
पिता मोहम्मद पटेल का आरोप है कि बेटी अंजुम बी पति अजहर पटेल के अन्य महिलाओं से संबंध रखने का विरोध करती थी। अजहर शादी के पहले से ही रंगीनमिजाज था। उसके कई लड़कियों से संबंध थे और वो अक्सर रात-रातभर गायब रहता था। वो खासकर हिंदू लड़कियों को पटाता था और उनका शोषण करता था। वो आज भी ऐसी ही हरकतें करता था, जिसका विरोध उनकी बेटी अंजुम करती थी जिसका खामियाजा उसे अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।
उन्होंने बताया कि जिस हिंदू प्रेमिका को लेकर उसके और अंजुम बी के बीच झगड़ा चल रहा था, वो उसकी मुंहबोली बहन थी, क्योंकि बाप इस्लाम ने उसकी मां से राखी बंधवाई थी। वो भी शुरू में उसे बहन ही बोलता रहा था लेकिन बाद में वो उसका शारीरिक शोषण करने लगा।
पिता भी है पत्नी का हत्यारा
पटेल का आरोप है कि उसके पिता इस्लाम ने भी अपनी पत्नी यानी अजहर की मां की हत्या की है। तीन साल पहले उसके खजराना स्थित वाघेला गार्डन में मां की रहस्यमयी मौत हो गई थी। इस्लाम का पत्नी से किसी अन्य महिला से संबंध रखने को लेकर विवाद चल रहा था। वो विरोध कर रही थी तो इस्लाम ने उसकी जान ले ली। जो दूसरी महिला है वो आज भी वाघेला गार्डन में पति और बच्चों के साथ रहती है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!