पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी की गला दबाकर हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, इस एंगल पर भी पुलिस की जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मेघदूत नगर में रहने वाले दंपती की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की और इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
मृतकों की पहचान हल्केवीर सिंह पटेल और उनकी पत्नी रोशनी के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रही पुलिस अब दोनों परिवारों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि सोमवार को डॉक्टरों ने दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंपी। रिपोर्ट में साफ तौर पर पुष्टि हुई कि रोशनी की मौत गला दबाने से हुई है।
डॉक्टरों को रोशनी के शरीर पर संघर्ष और मारपीट के निशान भी मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका को पुख्ता माना है। वहीं हल्केवीर की मौत आत्महत्या से होना सामने आया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब मृतका के भाई, बहन और अन्य रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए जाएंगे ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों और दंपती के बीच संबंधों को समझा जा सके।
परिवार अब भी सदमे में
घटना के बाद हल्केवीर का परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का कहना है कि उन्हें अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि हल्केवीर ऐसा कदम उठा सकता है।
परिवार के लोग लगातार पीथमपुर में रहने वाले किराएदारों और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रहे हैं। वे घटनास्थल से मिले सबूतों और पूरे घटनाक्रम को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं।
नई सिम लेने पहुंचा युवक, फिर खा लिया जहर
इस मामले में सतीश सांवले नाम के युवक का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने उसके दो रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि दंपती की मौत की जानकारी मिलने के बाद सतीश ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। उसे डर था कि पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस कर सकती है। इसी वजह से वह नई सिम लेने एक मोबाइल दुकान पर पहुंचा।
सूत्रों के मुताबिक, उसने दुकानदार से पूछा कि अगर वह दूसरी सिम इस्तेमाल करेगा तो क्या उसकी लोकेशन ट्रेस हो सकती है। दुकानदार ने जब बताया कि नई सिम की जानकारी भी निकाली जा सकती है, तो वह घबरा गया।
इसके बाद उसने कथित रूप से जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पोरगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
15 साल से पीथमपुर में कर रहा था काम
जानकारी के मुताबिक, सतीश पिछले करीब 15 वर्षों से पीथमपुर क्षेत्र में काम कर रहा था। पांच साल पहले उसका कामकाज बेहतर होने पर वह अपने माता-पिता को भी अपने साथ ले आया था। उसका बड़ा भाई मनीष और माता-पिता हैं।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!